बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासू मां विद्यावती देवी का निधन हो गया है। उन्होंने 90 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं और पटना स्थित आईजीआईएमएस (IGIMS) में इलाजरत थीं।
परिजनों के अनुसार, विद्यावती देवी का निधन बीती शाम करीब 6 बजकर 40 मिनट पर हुआ। उनके निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के बांस घाट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पुत्र निशांत कुमार और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे।
विद्यावती देवी का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बांस घाट लाया गया, जहां पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मुख्यमंत्री की सासू मां के निधन पर राज्य के राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। कई नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई।
Breaking
- Koderma Kidnapping Case: 24 घंटे में बालक बरामद, शादी के दबाव के लिए रची गई थी साजिश
- एक खाते में छुपा साइबर खेल : रामगढ़ से चला ठगी का जाल, 274 शिकायतों के बाद 4 गिरफ्तार
- Bihar breking: खगड़िया हादसा : ट्रक–ऑटो टक्कर में दंपति समेत 3 की मौत, CISF जवान भी शामिल
- हेसला पंचायत में 222 एकड़ का रहस्य : NTPC – JIADA के नाम पर बिना दस्तावेज बेदखली से हड़कंप
- Ranchi Murder Case: बेटी ने रची मां की हत्या, Doranda से 3 गिरफ्तार, कब्रिस्तान से निकला शव
- धनबाद में ‘मेजर’ रिमांड पर: प्रिंस खान गैंग के सफेदपोश कनेक्शन का होगा बड़ा खुलासा?
- Chaibasa Encounter News: सारंडा जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़, 5000 जवानों ने घेरा
- Garhwa Wedding Murder: चश्मा को लेकर विवाद में युवक की हत्या, Barati ने पीट-पीटकर ली जान | Jharkhand News
Friday, May 1

