पश्चिमी सिंहभूम जिले में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनहीनता की एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। नोवामुंडी प्रखंड के बालजोड़ी गांव निवासी डिम्बा चतोम्बा के 4 वर्षीय मासूम बच्चे की इलाज के दौरान चाईबासा सदर अस्पताल में मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने शव को गांव तक ले जाने के लिए अस्पताल प्रबंधन से एम्बुलेंस की मांग की, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद कोई व्यवस्था नहीं हो सकी।
आर्थिक रूप से बेहद कमजोर पिता के पास निजी वाहन की सुविधा भी नहीं थी। मजबूरी में उन्होंने अपने बच्चे के शव को एक थैले में रखकर बस से बालजोड़ी गांव ले जाने का हृदयविदारक फैसला लिया। बस में मौजूद यात्रियों की आंखें नम हो गईं, लेकिन अस्पताल और प्रशासन की बेरुखी पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
यह घटना न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए जा रहे सरकारी दावों पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। सदर अस्पताल जैसे जिला स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र में शव वाहन या एम्बुलेंस उपलब्ध न होना, व्यवस्था की गंभीर खामी को दर्शाता है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं केवल कागजों तक सीमित हैं। अब सवाल यह उठता है कि इस अमानवीय घटना के लिए जिम्मेदार कौन है और क्या प्रशासन दोषियों पर कोई कार्रवाई करेगा या यह मामला भी अन्य घटनाओं की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।
Breaking
- Live Poker Buy In: What Aussie Players Actually Pay to Sit
- Twenty Dollar Deposit Casino Australia Pokies Built Around Mobile Play
- How to Choose a Slot for Jackpot Play in Australia
- Untitled
- Free Pokies Machines to Play Online: A Practical Look at Casino Welcome Offers
- Untitled
- Untitled
- Online Baccarat Australia Tournaments: Reviewing the Competitive Edge
Friday, November 13

