Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

पंजाब के इस गांव के गंभीर बने हालात! मुसीबत झेल रहे लोगों की प्रशासन को बड़ी चेतावनी

रूपनगर: श्री चमकौर साहिब के गांव कमालपुर के हालात इस समय बेहद गंभीर बने हुए हैं। गांव के पानी में सिसवां नदी से आने वाला गंदा पानी मिल रहा है, जिसके कारण लोग लगातार बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन और अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि सिसवां नदी का दूषित पानी जमीन के नीचे मौजूद पानी (ग्राउंड वाटर) में मिलकर ट्यूबवेल और नलों के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इसी वजह से लोग गंभीर बीमार पड़ रहे हैं और गांव की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे पूरा गांव बेहद दुखी और परेशान है। गांव के लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की अपील की है। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनकी परेशानी का हल जल्द नहीं निकाला गया, तो वे प्रशासन के खिलाफ बड़ा धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ न किया जाए। उन्होंने बताया कि वे कई बार प्रशासन से इस समस्या के समाधान की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। यदि अब भी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।