Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का मामला! SC में सुनवाई टली, पत्नी ने कानूनी रूप से दी है चुनौती, क्या उन्... ज्ञानवापी केस में जिला अदालत का अहम फैसला! वजूखाने का कपड़ा नहीं बदला जाएगा, हिंदू पक्ष की याचिका खा... बिहार में हिजाब विवाद! CM नीतीश के सामने महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने का प्रयास, भड़की RJD-कांग्रेस ने... छत्तीसगढ़ में 'धान का महाअभियान'! ₹7771 करोड़ का भुगतान, विशेष चेकिंग दल गठित, जानें धान खरीदी को ले... BCCI का सख्त फैसला! अब घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी, विजय हजारे ट्रॉफी के लिए सिर्फ 1 खिलाड़ी को छूट, ज... रणवीर सिंह की 'डॉन 3' पर सबसे बड़ा अपडेट! फैंस को लगा झटका, मेकर्स ने किया खुलासा- 'धुरंधर' तो सिर्फ... अमेरिका के 'डंपिंग' आरोप पर भारत का पलटवार! बोला- बासमती चावल है प्रीमियम उत्पाद, डंपिंग का दावा बेब... नालंदा में 80 वर्षीय बुजुर्ग की पीट पीट कर हत्या विवाद जान आप हैरान हो जाएंगे अमेरिका के 'डंपिंग' आरोप पर भारत का पलटवार! बोला- बासमती चावल है प्रीमियम उत्पाद, डंपिंग का दावा बेब... फोन की घंटी होगी अब आपकी धुन! Android और iPhone में अपनी पसंद की रिंगटोन कैसे सेट करें? फॉलो करें ये...

MP में 10 हजार बच्चों की पढ़ाई होगी बंद! प्राइवेट स्कूलों ने पढ़ाने से किया इंकार, वजह ये है

भोपाल: मध्यप्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में आरटीई (Right to Education) के तहत पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। निजी स्कूल संचालकों ने राज्य शिक्षा केंद्र को अल्टीमेटम देते हुए साफ कर दिया है कि अगर 30 सितंबर तक फीस की प्रतिपूर्ति नहीं की गई, तो वे इन बच्चों को पढ़ाने में असमर्थ होंगे।

क्या है मामला?
भोपाल सहित प्रदेश भर में हजारों बच्चों ने आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश लिया है। सिर्फ भोपाल में ही करीब 12 सौ स्कूलों में 10 हजार बच्चे पढ़ रहे हैं। इन बच्चों की फीस सरकार को चुकानी होती है, लेकिन तीन साल से फीस का भुगतान नहीं हुआ है।

स्कूल संचालकों का आरोप
स्कूल एसोसिएशन के अजीत सिंह ने कहा कि सरकार ने आरटीई के तहत बच्चों का दाखिला कराया, लेकिन फीस की प्रतिपूर्ति नहीं की। लगभग 3 साल से बकाया राशि अटकी हुई है। शिक्षकों का वेतन और स्कूलों के खर्च फीस पर निर्भर है। त्योहारी सीजन में भुगतान न मिलने से स्कूलों की आर्थिक हालत बिगड़ रही है। निजी स्कूल संचालकों ने राज्य शिक्षा केंद्र को पत्र देकर चेताया है कि यदि 30 सितंबर तक फीस नहीं दी गई, तो वे आरटीई बच्चों को पढ़ाने में असमर्थ होंगे।