Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नालंदा में 80 वर्षीय बुजुर्ग की पीट पीट कर हत्या विवाद जान आप हैरान हो जाएंगे अमेरिका के 'डंपिंग' आरोप पर भारत का पलटवार! बोला- बासमती चावल है प्रीमियम उत्पाद, डंपिंग का दावा बेब... फोन की घंटी होगी अब आपकी धुन! Android और iPhone में अपनी पसंद की रिंगटोन कैसे सेट करें? फॉलो करें ये... पत्नी के साथ क्रूरता करने वाले को मिलती है क्या सजा? गरुड़ पुराण में है वर्णन महिलाओं में 40 की उम्र के बाद क्यों बढ़ जाता है हेयर फॉल? क्या इसको कंट्रोल किया जा सकता है? नूंह में भीषण हादसा! घने कोहरे के कारण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 20 गाड़ियों का भयानक एक्सीडेंट, 2... नकली दवा का बड़ा रैकेट! गाजियाबाद में 8वीं फेल ने बनाई फैक्ट्री, पेन रिलीफ और स्किन केयर की नकली दवा... बांके बिहारी मंदिर में बड़ा विमर्श! हलवाई देर से पहुंचे, टूट गई वर्षों पुरानी बाल भोग की परंपरा, भक्... जम्मू-कश्मीर: पहलगाम हमले के पीछे कौन? NIA की चार्जशीट से हुआ खुलासा, सामने आए तीन नाम, पाकिस्तान कन... 12 साल में घर छोड़ दिया, राम मंदिर के लिए लड़े, कथा सुनाते तबीयत बिगड़ी … कौन थे डॉ. रामविलास वेदांत...

OMG! पलक झपकते ही 4 सेकंड में दिया घटना को अंजाम, वीडियो वायरल

अमृतसर : जिले में एक घर के बाहर 4 सेकेंड  में एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया, जिसकी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वाहन चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हालात ऐसे हो चुके है कि अब लोग अपने घरों के बाहर वाहन खड़े करना भी सुरक्षित नहीं समझ रहे। ऐसा ही एक मामला इस्लामाबाद के अधीन आते इलाके रामनगर कालोनी की गली नंबर 11 में सामने आया है, जहां पर एक घर के बाहर में चोर मात्र 4 सेकेंड  में ही बाईक को मास्टर की (चाबी) लगाकर चोरी कर ले गया।

यह चोरी शाम या फिर रात को नहीं, वलकि दिन-दिहाड़े घटित हुई है, जिससे ये मामला शहर में चर्चा का विषय बन चुका है। फिलहाल सारा मामला गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गया है। आरोपी ने जिस प्रकार बाईक को मास्टर की (चाबी) से ऐसे खोला, जैसे कि चाबी उसी बाईक की ही हो। इस सारी घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें आरोपी की पहचान भी सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक अपनी बाइक अपने घर के बाहर खड़ी कर थोड़ी देर के लिए ही अंदर गया था, लेकिन जब बाहर आया तो बाईक वहां से गायब थी। इसके उपरांत युवक ने गली में आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो सारा मामला देखकर वो खुद हैरान हो गया, कि वाहन चोर ने कैसे कुछ सैकेंड में ही उसकी बाईक चोरी कर फरार हो गया। सी.सी.टी.वी. फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर ने जैसे पहले से पूरी रैकी की थी और चोरी को सरेआम अंजाम दिया। उसने बड़े आराम से बाइक में मास्टर की (चाबी) लगाई और उसे स्टार्ट करके वहां से मात्र 4 सेकेंड  में ही बाईक सहित रफूचक्कर हो गया। वहां के निवासियों का साफ कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाओं में निरंतर वृदि आंकी जा रही है। लोगों के वाहन अपने घरों के बाहर भी सुरक्षित नहीं रहे है। इलाकावासियों का साफ आरोप है कि शिकायतों के बावजूद पुलिस बेहद धीमी कार्रवाई करती है। इससे चोरों के हौंसले बुलंद हैं।