Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बीजापुर में छात्रावास में रहे रहे 2 बच्चों की इलाज के दौरान मौत, पहली घटना आवापल्ली पोटाकेबिन की दूस... छत्तीसगढ़ में मेडिकल स्कैम पर बनी हिंदी फिल्म 'मानव मार्केट', अलग-अलग लोकेशन में हुई शूटिंग, रिलीज ड... दुर्ग के धमधा में 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, मुक्तांजलि वाहन नहीं मिलने से भड़का परिजनों का आक्रो... बीजापुर के ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या, मोबाइल टावर की मांग एबीवीपी प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियां शुरु, तीन दिवसीय होगा कार्यक्रम, डिप्टी सीएम अरुण साव होंगे शा... छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक बिहार से बहार है, जेपी नड्डा के बाद नितिन नबीन दूसरे प्रदेश प्रभारी जो बने रा... अमृतसर वासियों को एडिशनल कमिश्नर ने लगाई फटकार, अब किया ये काम तो खैर नहीं अमृतसर एयरपोर्ट के बाहर Encounter, फिरौती गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में काम बंद! वकीलों ने कर दी हड़ताल... पढ़ें पूरी खबर पंजाब के वाहन चालकों के लिए खतरे की घंटी! चिंताभरी खबर आई सामने

दुर्गा पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस के साथ झूमाझटकी, कई लोग घायल

कबीरधाम : नवरात्रि से पहले छत्तीसगढ़ के पंडरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम कामठी में बवाल हो गया। जहां दो पक्ष दुर्गा पंडाल को लेकर आमने सामने आ गया। तनाव बढ़ता देख पुलिस ने मामले को शांत करना चाहा, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों के बीच भी झूमा-झटकी की स्थिति निर्मित हो गई, जिसमें कुछ ग्रामीण और पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में एक गर्भवती महिला आरक्षक भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल पर दुर्गा पंडाल लगाना शुरू किया। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पंडाल हटाकर विवाद खड़ा कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर कुकदुर और पंडरिया पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस बीच, आक्रोशित ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल पर बनी दीवार को तोड़ दिया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो बहस झगड़े में बदल गई। तनाव बढ़ता देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। देर शाम तक हालात काबू में कर लिए गए।

ये है पूरा मामला

यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है। कामठी गांव में एक प्राचीन मंदिर है। गांव के सभी लोग मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। आदिवासी समाज के लोगों के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण उनके पूर्वजों ने किया था जिस कारण से मंदिर पर उनका अधिकार है। इसी वजह से गांववाले और आदिवासी समाज के लोगों को बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई।