Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

अब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, यूपी से हिमाचल तक होगी बारिश

देश की राजधानी दिल्ली समेत देश भर में गर्मी देखने को मिल रही है. राजस्थान समेत कई राज्य ऐसे हैं, जहां लू भी चल रही है. इस कारण लोग घरों से बहुत मुश्किल से निकल पा रहे हैं. उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां कई दिनों से गर्मी से लोग परेशान हैं, लेकिन आज प्रदेश के कई इलाकों को गर्मी से राहत मिल सकती है. पहाड़ी इलाकों में भी मौसम खराब रह सकता है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मु-कश्मीर में बारिश का अनुमान है.

दिल्ली में छाए रहेंगे आशिंक बादल

देश की राजधानी का पारा आज कुछ गिर सकता है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान कल 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग ने राज्य में बरसात की किसी भी संभवना से इनकार किया है. कल यानी 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक राज्य का मौसम साफ रहेगा. गर्मी में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

यूपी के कई इलाकों में हो सकती है बूंदाबांदी

उत्तर प्रदेश की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, आज यहां के कई इलाकों में गरज और चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है. तापमान में भी गिरावट के आसार हैं. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. पूर्वी यूपी में बौंछारें पड़ सकती हैं. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी आ सकती है. यहां 70 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, शाहजहांपुर, बरेली, बाराबंकी, बस्ती, मुरादाबाद, पीलीभीत और रामपुर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज रफ्तार हवाएं चल सकती हैं. वहीं कानपुर, कुशीनगर, प्रयागराज, गाजीपुर, मेरठ, रायबरेली और जौनपुर सहित कई जिलों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर रह सकती है.

बिहार-झारखंड का मौसम कैसा रहेगा

बिहार की बात करें तो यहां पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला है. आज राज्य के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. वहीं झारखंड के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. आज झारखंड में आंधी-तूफान और बारिश की आशंका जताई गई है. इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बिजली भी गिर सकती है. राज्य में 24 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

राजस्थान में चल रही लू

राजस्थान में लोग भीषण लू की मार झेल रहे हैं. मौसम विभाग ने राजस्थान के जयपुर, बीकानेर और जोधपुर के साथ-साथ कोटा और अजमेर में आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना जताई है.

पहाड़ों पर आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड में खराब मौसम होने की चेतावनी जारी की गई है. हरिद्वार, पिथौरागढ़, हल्द्वानी, बागेश्वर और उत्तरकाशी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है. साथ ही बिजली कड़क सकती है.