Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ऑडिट में देरी के कारण होता है इंपोर्टेड लीकर का खेल मारपीट कर दो युवकों से लूट, केस दर्ज 'सौ चूहें खाकर बिल्ली हज को चली'...वोट चोरी पर INLD प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा का कांग्रेस पर साधा न... हरियाणा में 27 IAS-HCS अधिकरियों का ट्रांसफर, सरकार ने किया बड़ा बदलाव टिल्लू गैंग पर पुलिस का प्रहार, गैंगस्टर की संपत्ति को किया ध्वस्त कैब के पीछे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 100 मीटर तक घिसटती गई बाइक बीमारी से परेशान 9वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त मुख्यमंत्री छात्र परिवहन सुरक्षा योजना का बढ़ेगा दायरा, इन 2 जिलों में बनाए जाएंगे सुपर-100 केंद्र इस शहर में लगेंगे 1100 स्मार्ट कैमरे, सफाई सीवरेज और पानी सप्लाई पर रहेगी नजर पानीपत में तेज रफ्तार कैंटर ने महिला को कुचला, आरोपी मौके से फरार

शहडोल में बर्ड फ्लू की एंट्री? 100 से अधिक कौवों की मौत से दहशत, प्रशासन ने की ये अपील

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अचानक कई कौवों की मौत से हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने 3 किलोमीटर के दायरे में पोल्ट्री फार्म से सैंपल लेना भी शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन का कहना है कि सभी सावधानियां रखी जा रही हैं। शहडोल जिले के झीक बिजुरी क्षेत्र के मैरटोला करौदी में कुछ दिनों से लगातार हो रही कौवों की मौत से लोग दहशत में हैं। गांव में बड़ी संख्या में कौवों के मरने से हड़कंप मच गया, आसमान में एक साथ कौवों का झुंड दिखाई देता है और जोर – जोर से आवाज करता है।

फिर अचानक आसमान से जमीन पर गिरकर तड़प – तड़प कर कौवा मर जाते हैं। कौवा की मौत का रहस्य जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग व पशु चिकित्सकों ने बर्ड फ्लू की आशंका पर लक्षण के आधार पर जांच की, मृत कौवों  के लिए गए सैंपल में बर्ड फ्लू से मौत होना पाया गया, 3 किलोमीटर के दायरे में पोल्ट्री फार्म से प्रशासन द्वारा सैंपल लिए जा रहे हैं।

पशु चिकित्सक विभाग डिप्टी डायरेक्टर डॉ राम कुमार पाठक का कहना है कि झीक बिजुरी क्षेत्र में इतनी तादात में लगातार हो रही कौवों की मौत के बाद विभाग अलर्ट हो गया, बर्ड फ्लू की आशंका पर लक्षण के आधार पर अभी जांच की जा रही है, लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।