Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

राजस्थान: घर से उठाया, दुष्कर्म किया फिर कुएं में फेंका… रातभर पाइप से लटकी रही महिला, पूर्व पति ने की हैवानियत की हदें पार

राजस्थान के बांसवाड़ा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ उसके पूर्व पति ने पहले दुष्कर्म किया. फिर उसने महिला को एक कुंए में फेंक दिया. इसके बाद अर्धनग्न महिला पूरी रात कुंए में रही. महिला ने कुंए में लगी मोटर का पाइप पकड़ लिया था, जिस वजह से उसकी जान बच गई, लेकिन पूरी रात महिला पानी में ही तड़पती रही.

सुबह के समय कुछ महिलाएं खेत पर काम करने आईं तो उन्हें महिला की आवाज सुनाई दी, जो चिल्ला रही थी. महिलाओं ने महिला की चीखें सुनी और उसके पास गईं. इसके बाद और गांव वालों की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकाला गया. महिला बुरी तरह से जख्मी थी, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.

पांच साल पहले हुई थी शादी

महिला के बयान के मुताबिक पुलिस ने महिला के पूर्व पति के खिलाफ, अपहरण, हत्या और यौन शोषण का केस दर्ज कर लिया. थानाधिकारी प्रकाश चंद्र मीणा ने मामले को लेकर बताया कि पीड़ित महिला को मौके से अस्पताल ले जाया गया है. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले उसके पूर्व पति से हुई थी. दोनों का एक बेटा भी है, लेकिन बाद में वह और उसका पति अलग हो गए थे.

इसके बाद महिला ने नातरा विवाह (कुछ जातियों में पत्नी अपने पति को छोड़ कर किसी अन्य पुरुष के साथ रह सकती है) कर लिया था. तब से वह अपने दूसरे पति के साथ ही रह रही थी, लेकिन गुरुवार की रात को जब महिला का दूसरा पति घर पर नहीं था. तब उसका पहला पति उसके घर आया और उसे जबरदस्ती उठाकर ले गया.

पूरी रात कुएं में तड़पती रही महिला

महिला के पूर्व पति ने पहले उसका यौन शोषण किया. फिर उसे मारने की इरादे से कुएं में फेंक दिया. यही नहीं उसने महिला के ऊपर कुएं में एक बड़ा सा पत्थर भी फेंक कर मारा था. महिला के पूर्व पति को लगा कि महिला मर गई. इसलिए वह मौके से फरार हो गया था. कुएं में फेंका पत्थर महिला के सिर पर लगा था, जिससे उसे काफी चोट लगी. हालांकि महिला ने कुएं में मोटर की पाइप पकड़ ली और पूरी रात कुएं में तड़पती रही. फिर सुबह गांव वालों ने महिला को कुएं से बाहर निकाला.