खूंटी में दर्दनाक हादसा: जगन्नाथ रथ का झंडा 11 हजार वोल्ट लाइन से टकराया, 2 छात्रों की मौत, 6 घायल
खूंटी | दैनिक स्टेट
धार्मिक आस्था के बीच झारखंड के खूंटी जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया। भगवान जगन्नाथ के रथ को किनारे करने के दौरान उसका ऊंचा ध्वज 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। देखते ही देखते रथ में करंट दौड़ गया और उसे धक्का लगा रहे आठ छात्र उसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम और अफरा-तफरी का माहौल है।
रथ हटाने के दौरान पलभर में मच गई चीख-पुकार
तोरपा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी के पास भगवान जगन्नाथ का रथ खड़ा था। जानकारी के अनुसार, श्रीहरि प्लस टू उच्च विद्यालय के आठ छात्र रथ को सड़क किनारे करने के लिए धक्का लगा रहे थे। इसी दौरान रथ पर लगा लंबा ध्वज ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से टकरा गया। तेज करंट पूरे रथ में फैल गया और उसे छू रहे सभी छात्र करंट की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत लकड़ी और अन्य सुरक्षित तरीकों से छात्रों को रथ से अलग किया और अस्पताल पहुंचाया।
दो होनहार छात्रों की बुझ गई जिंदगी, छह का इलाज जारी
घटना में 20 वर्षीय चंदन कुमार और 18 वर्षीय तेजेश्वर महतो की मौत हो गई। दोनों श्रीहरि प्लस टू उच्च विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र थे। वहीं छह अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और वहां का माहौल गमगीन हो गया। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
टिफिन में गए थे रथ देखने, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
परिजनों के अनुसार, दोनों छात्र स्कूल में टिफिन के दौरान अपने दोस्तों के साथ रथ के पास पहुंचे थे। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही क्षणों में खुशी का माहौल मातम में बदल जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रथ के आसपास बिजली लाइन की सुरक्षा को लेकर पहले से एहतियात बरती जाती या बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी जाती, तो शायद यह दर्दनाक हादसा टल सकता था। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, पुलिस ने शुरू की जांच
सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रघुनंदन भगत ने बताया कि दोनों युवकों को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने का प्रतीत होता है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि धार्मिक आयोजन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं।
Breaking
- Expert Tips for New Players at Vox Casino
- Godz Casino Willkommenbonus Spielerorientierte Alternative
- Funkcje Dostępności w Aplikacjach Kasyn NV dla Wszystkich Graczy: Recenzja kasyna 888Casino
- Hobart’s Casino Floor and the Welcome Bonus That Stays Useful
- bet on set for life and the arithmetic of daily wagering
- MexVIP Bonos De Bienvenida Con Enfoque Experto F
- Cashback on Live Tables: A Practical Read for Aussie Players
- Wager on Horse Racing Online: Practical Review for Australian Players
Tuesday, October 20

