रामगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन भरोसा’ सफल, 125 गुम हुए मोबाइल मालिकों को लौटाए
रामगढ़ पुलिस ने आम लोगों का भरोसा मजबूत करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए “ऑपरेशन भरोसा” अभियान के तहत एक माह में 125 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। न्यू टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किए। इस पहल से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा है।
CEIR पोर्टल बना मददगार, कई जिलों से बरामद हुए गुम मोबाइल
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों ने पिछले छह माह में दर्ज सनहा और CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा कर विशेष अभियान चलाया। रामगढ़ के अलावा रांची, हजारीबाग, चतरा, बोकारो, पलामू, गढ़वा समेत अन्य जिलों से कुल 125 मोबाइल बरामद किए गए। सबसे अधिक 30 मोबाइल रामगढ़ थाना और 20 मोबाइल गोला थाना क्षेत्र से बरामद हुए।
मोबाइल लौटाने के साथ पुलिस ने दिया साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा का संदेश
मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों, नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों से बचाव और ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रहने के उपाय बताए। साथ ही CEIR पोर्टल पर गुम मोबाइल की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया भी समझाई और लोगों से अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने की अपील की।
‘ऑपरेशन भरोसा’ से बढ़ा जनता का विश्वास, मोबाइल पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे
अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने रामगढ़ पुलिस की सराहना करते हुए इसे जनहित में सराहनीय पहल बताया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी गुम हुई संपत्ति की बरामदगी, साइबर अपराधों की रोकथाम और जनता का विश्वास मजबूत करने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
Breaking
- रांची से बम की धमकी के बाद झारखंड में हाई अलर्ट, देवघर-धनबाद डाकघरों में मची अफरा-तफरी
- चाईबासा में दिनदहाड़े 1.65 लाख की चोरी, बैंक से निकले कारोबारी को चोरों ने लगाया चूना
- रामगढ़ पुलिस का ऑपरेशन भरोसा सफल, 125 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए
- गढ़वा में जुआ अड्डे पर खूनी खेल! कमीशन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
- पाकुड़ में आजसू नेता अजहर इस्लाम के घर पुलिस की छापेमारी, जमीन विवाद मामले में कई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
- अब जांच में नहीं होगी देरी! नए आपराधिक कानूनों पर रामगढ़ एसपी की बड़ी कार्रवाई
- रामगढ़ में जल्द बनेगा मेडिकल कॉलेज! मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान
- हजारीबाग में शराब तस्करों पर बड़ा एक्शन! 22 हजार+ बोतलों से भरा ट्रक जब्त, बिहार भेजी जा रही थी 80 लाख की खेप
Wednesday, July 15

