चतरा पुलिस का बड़ा एक्शन! राहुल दुबे गैंग के 3 अपराधी हथियारों संग गिरफ्तार, कोयला कारोबारियों से लेवी वसूली की थी तैयारी
कोयलांचल में बड़ी साजिश नाकाम
चतरा पुलिस ने टंडवा कोयलांचल क्षेत्र में सक्रिय राहुल दुबे गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये अपराधी कोयला कारोबारियों में दहशत फैलाकर लेवी वसूलने की योजना बना रहे थे। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने एक बड़ी वारदात टाल दी।
कारो गांव से हथियारों के साथ गिरफ्तारी
एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पिपरवार थाना क्षेत्र के कारो गांव में घेराबंदी कर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बोकारो के संजय मुर्ती, आलोक कुमार सिंह और हजारीबाग के अजय करमाली के रूप में हुई है।
फायरिंग कर दहशत फैलाने की थी तैयारी
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी राहुल दुबे गैंग से जुड़े हैं। ये कोयला साइडिंग की रेकी कर रहे थे और कारोबारियों में डर पैदा करने के लिए फायरिंग की योजना बनाई थी। इसके बाद रंगदारी (लेवी) वसूलने की साजिश थी। पुलिस ने इनके कब्जे से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
पुलिस अब गिरफ्तार अपराधियों के आपराधिक इतिहास, हथियारों के स्रोत और राहुल दुबे गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई में टंडवा थाना प्रभारी पप्पू शर्मा, पिपरवार थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा, एसआई अभिमन्यु कुमार समेत विशेष छापेमारी दल की अहम भूमिका रही। पुलिस ने साफ कहा है कि कोयलांचल क्षेत्र में अपराध और रंगदारी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Breaking
- Hobart’s Casino Floor and the Welcome Bonus That Stays Useful
- bet on set for life and the arithmetic of daily wagering
- MexVIP Bonos De Bienvenida Con Enfoque Experto F
- Cashback on Live Tables: A Practical Read for Aussie Players
- Wager on Horse Racing Online: Practical Review for Australian Players
- Pokies RTP 98 Percent: How to Decide If a High-Return Payline Deserves Your Session
- Getting Started With Single Deck Blackjack: Your First Session Walkthrough
- Tesor Casino Review – Assessing Game Options and Odds
Tuesday, October 13

