जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, मां को था हत्या का शक
गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव स्थित पत्थरपनिया जंगल में गोला कोरवा का शव पेड़ से लटका मिला था। पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन मृतक की मां ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस को आवेदन दिया। इसी शिकायत के बाद पुलिस ने पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू की।
जांच में खुला रिश्तों का खौफनाक राज
पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए मृतक के छोटे भाई नारायण कोरवा से पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसका अपने बड़े भाई की पत्नी सकलपतीया देवी के साथ प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन गोला कोरवा ने दोनों को जंगल में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आत्महत्या का रचा गया षड्यंत्र
पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने और लोगों को गुमराह करने के लिए शव को गमछे के सहारे पेड़ से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। शुरुआती तौर पर यही कहानी सामने आई, लेकिन जांच के दौरान पूरा षड्यंत्र उजागर हो गया।
48 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर महज 48 घंटे में पूरे मामले का खुलासा कर दिया। मृतक की पत्नी सकलपतीया देवी और उसके देवर नारायण कोरवा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Breaking
- Hobart’s Casino Floor and the Welcome Bonus That Stays Useful
- bet on set for life and the arithmetic of daily wagering
- MexVIP Bonos De Bienvenida Con Enfoque Experto F
- Cashback on Live Tables: A Practical Read for Aussie Players
- Wager on Horse Racing Online: Practical Review for Australian Players
- Pokies RTP 98 Percent: How to Decide If a High-Return Payline Deserves Your Session
- Getting Started With Single Deck Blackjack: Your First Session Walkthrough
- Tesor Casino Review – Assessing Game Options and Odds
Tuesday, October 13

