बोकारो में रिश्तों का कत्ल: शराब के नशे में बेटे ने टांगी से की पिता की हत्या
बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र के तिलैया पंचायत अंतर्गत कारीपानी गांव में शराब के नशे में धुत एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने ही पिता की टांगी से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी के साथ मारपीट का विरोध करने पर भड़का बेटा
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात 63 वर्षीय जयलाल करमाली ने अपने बेटे अर्जुन करमाली द्वारा पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घर से भगाने का विरोध किया। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई।
टांगी से ताबड़तोड़ वार, मौके पर हुई मौत
आरोप है कि गुस्से और शराब के नशे में धुत 30 वर्षीय अर्जुन करमाली ने घर में रखी टांगी उठाकर अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से जयलाल करमाली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही जगेश्वर विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अर्जुन करमाली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।
Breaking
- आखिर क्यों बेटे ने पिता की कर दी निर्मम हत्या? बोकारो की घटना ने सबको चौंकाया
- रामगढ़ में दर्दनाक हादसा, कोयला ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी भीषण टक्कर ,बैंड-ताशा पार्टी के 7 सदस्यों की मौत
- मुंबई में ठगी, पैसा पहुंचा रामगढ़ के कुज्जू! 20% कमीशन वाले साइबर नेटवर्क का बड़ा खुलासा
- अग्निकांड के बढ़ते खतरे के बीच बड़ा सवाल: रामगढ़ के संस्थान और प्रतिष्ठान कितने सुरक्षित? दैनिक स्टेट की पड़ताल में सुरक्षा व्यवस्था होगी बेनकाब
- 13 चोरी की बाइक के साथ 5 शातिर गिरफ्तार, धनबाद के कालूबथान पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
- NEET में नया ‘ड्रीम गैंग’! डॉक्टर बनाने का सपना बेचकर करोड़ो की वसूली, 30 गिरफ्तार
- लोहरदगा में अंधविश्वास के कारण रुका अंतिम संस्कार, थाना प्रभारी ने शव को दिया कंधा
- खूंटी जंगल में मुठभेड़: पुलिस की गोली से घायल हुआ PLFI कमांडर श्रवण दास, 7 उग्रवादी गिरफ्तार
Saturday, June 27
