- अवैध कोयला खदान में बड़ा हादसा! दबकर मजदूर की मौत, दो घायल होने की चर्चा
हजारीबाग/बड़कागांव: हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित बादाम कोल खनन परियोजना के समीप अवैध कोयला उत्खनन के दौरान बड़ा हादसा होने की सूचना मिल रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार राउतपाड़ा क्षेत्र में संचालित एक कथित अवैध कोयला खदान में चाल धंसने या कोयले का मलबा गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि देर शाम तक प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।
मृतक की पहचान सचिन साव के रूप में, घटना छिपाने की कोशिश का आरोप
सूत्रों की माने तो मृतक की पहचान सचिन साव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हादसे के तुरंत बाद मृतक के शव को घटनास्थल से हटाकर दूसरे स्थान पर ले जाया गया। मामला सार्वजनिक न हो, इसके लिए घटना को दबाने की कोशिश की जा रही है। कोयलांचल क्षेत्रों में पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां अवैध खनन में मौत के बाद कानूनी कार्रवाई और प्रशासनिक जांच के डर से शवों का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
दर्जनों अवैध मुहानों से खनन का दावा, तस्करी के नेटवर्क पर उठे सवाल
सूत्र बताते हैं कि बादाम कोल परियोजना के आसपास पिछले कई महीनों से दर्जनों अवैध मुहानों के जरिए कोयला निकाला जा रहा है। स्थानीय स्तर पर कोयले की तस्करी का नेटवर्क भी सक्रिय होने की चर्चा है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध उत्खनन चल रहा था, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण यह कारोबार फलता-फूलता रहा। हादसे के बाद एक बार फिर अवैध खनन और कोयला तस्करी पर प्रशासनिक निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस और खनन विभाग की ओर से आधिकारिक बयान आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Breaking
- हजारीबाग:बड़कागांव की अवैध कोयला खदान में बड़ा हादसा! चाल धंसने से एक की मौत, दो घायल !
- इफिको प्लांट में गरजे पियूष चौधरी! मजदूरों के वेतन, PF और पानी संकट पर जीएम से सीधी भिड़ंत
- गुमला में 24 घंटे में 3 मर्डर: कहीं बेटा बना शिकार, कहीं पत्नी की हत्या, अकेली वृद्धा का कत्ल बना रहस्य
- NEET Re-Exam 2026: धनबाद में 4000 छात्रों की परीक्षा, CAPF की कड़ी निगरानी में होंगे एग्जाम
- 159 कारतूस, 3 पिस्टल, 2 कार्बाइन… औरंगाबाद पुलिस ने डिहुरी बाजार में ऐसे बिछाया जाल, चारों तस्कर हाथ जोड़कर बोले — ‘अब तो पकड़े गए!
- झारखंड में मानसून का अजब खेल: रांची को बारिश का बोनस, 23 जिले सूखे की मार से बेहाल
- रामगढ़ का मनुआ ‘जुआ दरबार’ बना चर्चा का विषय,रोज सजते जुए के दरबार की लाखों की कहानी पढ़िए
- औरंगाबाद में मौत का तांडव! पिकअप-ऑटो की भिड़ंत में 2 युवकों की दर्दनाक मौत
Sunday, June 21

