मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया तत्काल संज्ञान
रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों द्वारा एक मत्स्य मित्र के पुत्र के साथ मारपीट और अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल पर झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया हैमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर लिखा —
“@Ramgarh Police तत्काल संज्ञान लें एवं दोषी कर्मियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।”। “@Jharkhand Police ये स्थिति बिल्कुल बर्दास्त के काबिल नहीं है। ऐसी स्थिति दुबारा ना हो — यह सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री के इस ट्वीट से स्पष्ट संदेश गया कि राज्य सरकार पुलिसिया अत्याचार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर कायम है।
एसपी मुकेश लुनायत का सख्त रुख — डीएसपी आलोक रंजन ने की जांच शुरू
एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने गोला पुलिस द्वारा मत्स्य मित्र के बेटे की पिटाई के मामले में विशेष आदेश जारी किए हैं। उन्होंने मामले को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए कहा कि इसकी तत्काल और निष्पक्ष जांच का जिम्मा डीएसपी आलोक रंजन को सौंपी है साथ ही उन्होंने कहा यदि जांच में पुलिसकर्मियों की गलती साबित हुई तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
₹500 रिश्वत न देने पर पुलिस ने पीटा, ₹5 लाख का मछली बीज नष्ट
रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक गंभीर घटना सामने आई। बरलंगा के मत्स्य मित्र शिवनारायण केवट और उनके पुत्र पवन कुमार केवट को पुलिस ने बिना किसी कारण रोका और ₹500 रिश्वत की मांग की। इनकार करने पर पुलिस ने पवन कुमार को पीटा। घटना पूरबडीह जंगल के पास हुई। पुलिस द्वारा वाहन को घंटों धूप में खड़ा रखने से लगभग पांच लाख रुपये के मछली बीज नष्ट हो गए। मामले की शिकायत राज्य मत्स्य उप-निदेशक मनोज कुमार ठाकुर को दी गई, जिन्होंने तुरंत एसपी मुकेश लुनायत को सूचित किया। एसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

