गिरिडीह में कार से 18.854 किलो चांदी बरामद, दो तस्कर हिरासत में ,गुप्त सूचना पर नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान पकड़ी गई संदिग्ध कार। गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर पुलिस ने रविवार को एक कार से 18.854 किलोग्राम चांदी बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हजारीबाग जिले के नंबर वाली एक कार से अवैध रूप से चोरी की चांदी गिरिडीह से बाहर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन की घेराबंदी की।
ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल के पास रोकी गई कार
नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि दिवा गश्ती और वाहन चेकिंग के दौरान सअनि प्रमोद प्रसाद को यह सूचना मिली। इसके बाद वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया और आदेश के अनुसार ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल के मेन गेट के पास कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस वाहन को देखकर कार चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ओवरटेक कर कार को रोक लिया।
जांच में मिला चांदी का बड़ा जखीरा
कार की तलाशी लेने पर पुलिस को 18.854 किलो चांदी मिली। बरामद चांदी में छोटे छर्रे, एक बिस्किट और एक ईंटनुमा टुकड़ा शामिल है। पुलिस के अनुसार, यह चांदी संदिग्ध परिस्थितियों में ले जाई जा रही थी।
दो युवक हिरासत में
पुलिस ने कार से दो युवकों को हिरासत में लिया है। इनमें हजारीबाग जिले के बोड़म बाजार निवासी रोहित संजय भगत और पीयूष अग्रवाल शामिल हैं।पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने विशाल नामक व्यक्ति से चांदी खरीदी थी। हालांकि, पुलिस जब दोनों को लेकर विशाल की तलाश में निकली, तो उसका कुछ पता नहीं चल सका।
अवैध खरीद-बिक्री का खुलासा
पूछताछ के दौरान रोहित संजय भगत ने यह भी स्वीकार किया कि वह पीयूष के साथ मिलकर अवैध रूप से चांदी की खरीद-बिक्री का काम करता है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।फिलहाल दोनों हिरासत में हैं और मामले की आगे की जांच जारी ह

