सोशल मीडिया की दोस्ती बनी साजिश? हरिद्वार की नाबालिग लड़की को रामगढ़ लाकर कराया जा रहा था निकाह
रामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर लाने और उसका निकाह कराने की तैयारी का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि अलावड़ा गांव के एक मकान में धर्म परिवर्तन कराकर गुपचुप तरीके से निकाह कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी अजीत बड़सरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। वहां एक नाबालिग मुस्लिम युवक और हरिद्वार की रहने वाली नाबालिग युवती मौजूद मिली। जांच में सामने आया कि दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। पुलिस ने युवती को सुरक्षित बरामद कर नारी निकेतन भेज दिया, जबकि निकाह की तैयारी कराने वाले मौलवी समेत अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
धर्म परिवर्तन के बाद निकाह की तैयारी! पुलिस रेड से खुला राज, मौलवी समेत 2 पर पॉक्सो केस दर्ज
रामगढ़ में सामने आए इस मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक नाबालिग युवती का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने की तैयारी चल रही है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती को हरिद्वार से यहां बुलाया था। मामले में नाबालिग युवक और निकाह की तैयारी कराने वाले मौलवी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। देर रात तक थाने में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों का सम्मान भी किया गया।
Breaking
- रामगढ़:हरिद्वार की नाबालिग लड़की को लाकर कराया जा रहा था निकाह,मौलवी समेत 2 हिरासत में, देर रात थाने में मचा हड़कंप
- बिहार-झारखंड को जोड़ते हुए दौड़ेगी नई ट्रेन! गिरिडीह-नवादा रेल लाइन पर रेलवे की बड़ी मंजूरी, जानिए पूरा प्लान
- बोकारो में HRA घोटाला! प्रखंड में पोस्टिंग के बावजूद लेते रहे शहर वाला भत्ता, करोड़ों की निकासी का आरोप
- जहानाबाद में आधी रात चली गोलियां! ‘रावण’ को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला, फिर हुआ बड़ा एनकाउंटर
- बिहार: थाने से 500 मीटर दूर NH पर चल रहा था सेक्स रैकेट! पुलिस रेड में खुला बड़ा राज
- धनबाद: “कोयला तस्करी का ‘काला खेल’ जारी? बाघमारा के बांसजोड़ा गोलीकांड के बाद कांटापहाड़ी जमीन धंसने से मचा हड़कंप”
- झारखंड की दो नदियों में मिले दो रहस्यमयी शव! क्या लोहरदगा और जमशेदपुर के बीच छिपा है कोई खौफनाक राज?
- धनबाद : कांग्रेस नेता को धनबाद पुलिस पर नहीं भरोसा, अमित शाह से मांगी कोयला तस्करी की ED-CBI जांच
Saturday, May 23

