“बांसजोड़ा से कांटापहाड़ी तक… क्या धनबाद में ‘काले कारोबार’ पर शुरू हो गई खूनी जंग?” गोली, बमबाजी के बाद अब जमीन धंसने से दहशत
धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित बांसजोड़ा में हुई खूनी हिंसा का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बाघमारा के अंगारपथरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत कांटापहाड़ी से अवैध खनन और जमीन धंसने की खबर ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। बीते दिन बांसजोड़ा में गोलीबारी, बमबाजी और मारपीट के बाद अवैध कोयला तस्करी को लेकर गैंगवार की चर्चा तेज थी। सोशल मीडिया पर जंगलों में कोयला डंपिंग और बम फोड़कर रास्ता रोकने के वीडियो वायरल हुए थे। अब कांटापहाड़ी में जमीन धंसने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अवैध खनन के कारण अचानक जमीन बैठ गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग इसे लगातार हो रही अवैध खुदाई का नतीजा बता रहे हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वायरल तस्वीरों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
“जमीन धंसी तो पोकलेन लेकर भागने लगे धंधेबाज!” ग्रामीणों ने रोका रास्ता, मौके पर तीखी बहस से बढ़ा तनाव
कांटापहाड़ी में जमीन धंसने की खबर फैलते ही कथित अवैध कारोबार से जुड़े लोग मौके से पोकलेन मशीन और ट्रॉली हटाने में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोयला खींचने वाली ट्रॉली को जल्दबाजी में पोकलेन मशीन में टांगकर हटाया जा रहा था, तभी ग्रामीणों ने विरोध करते हुए रास्ता रोक दिया। इस दौरान ग्रामीणों और कथित धंधेबाजों के बीच तीखी बहस होने लगी, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से खुलेआम अवैध कोयला खनन चल रहा है और इसमें बाहरी लोगों के साथ कथित गुंडों की भी सक्रिय भूमिका है। लगातार हो रही खुदाई से अब घरों की नींव कमजोर पड़ रही है और लोगों की जान जोखिम में है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतने बड़े स्तर पर चल रहे इस अवैध कारोबार पर प्रशासन अब तक सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर पाया।
Breaking
- रांची से बम की धमकी के बाद झारखंड में हाई अलर्ट, देवघर-धनबाद डाकघरों में मची अफरा-तफरी
- चाईबासा में दिनदहाड़े 1.65 लाख की चोरी, बैंक से निकले कारोबारी को चोरों ने लगाया चूना
- रामगढ़ पुलिस का ऑपरेशन भरोसा सफल, 125 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए
- गढ़वा में जुआ अड्डे पर खूनी खेल! कमीशन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
- पाकुड़ में आजसू नेता अजहर इस्लाम के घर पुलिस की छापेमारी, जमीन विवाद मामले में कई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
- अब जांच में नहीं होगी देरी! नए आपराधिक कानूनों पर रामगढ़ एसपी की बड़ी कार्रवाई
- रामगढ़ में जल्द बनेगा मेडिकल कॉलेज! मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान
- हजारीबाग में शराब तस्करों पर बड़ा एक्शन! 22 हजार+ बोतलों से भरा ट्रक जब्त, बिहार भेजी जा रही थी 80 लाख की खेप
Wednesday, July 15

