नेता या नेटवर्क का नेक्सस?” जिला परिषद चुनाव लड़ चुका सोनू दर्जी निकला प्रिंस खान गिरोह का कथित ‘फाइनेंस मैनेजर’!
धनबाद में पुलिस की कार्रवाई ने उस चेहरे से पर्दा हटाया है, जो इलाके में खुद को सामाजिक कार्यकर्ता और नेता बताकर पहचान बनाता था। गोविंदपुर जिला परिषद क्षेत्र संख्या-12 से चुनाव लड़ चुका सोनू दर्जी उर्फ मंजूर आलम अब कथित तौर पर प्रिंस खान और गोपी खान गिरोह के सक्रिय सदस्य के रूप में पुलिस के शिकंजे में है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि रंगदारी से वसूले गये पैसों को जमीन और रियल एस्टेट कारोबार में लगाया जा रहा था। यही नहीं, हथियार सप्लाई और गिरोह के आर्थिक नेटवर्क को मजबूत करने में भी उसकी भूमिका सामने आयी है। चुनावी पोस्टर और जनसंपर्क के पीछे आखिर कौन सा खेल चल रहा था, इसे लेकर अब इलाके में जबरदस्त चर्चा है। गिरफ्तारीओ के बाद कई और नाम पुलिस रडार पर बताये जा रहे हैं।
“पोस्टर में जनसेवक… पुलिस फाइल में गैंगस्टर!” प्रिंस खान के खास गुर्गे सोनू दर्जी की गिरफ्तारी से धनबाद में सनसनी
कभी जनता के बीच नेता की छवि बनाने वाला सोनू दर्जी उर्फ मंजूर आलम अब संगठित अपराध के आरोपों में जेल पहुंच चुका है। धनबाद पुलिस के मुताबिक, वह प्रिंस खान और गोपी खान गिरोह के लिए रंगदारी नेटवर्क, हथियार और पैसों के निवेश का अहम कड़ी बन चुका था। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर गोविंदपुर की झाड़ियों से हथियार और गोली बरामद किये गये। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उस पर जिले के अलग-अलग थानों में कई प्राथमिकी दर्ज हैं। खास बात यह है कि पुलिस दबाव बढ़ते ही वह भूमिगत हो गया था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद यह सवाल उठ रहा है कि अपराध की दुनिया में राजनीतिक पहचान कितनी बड़ी ढाल बनती जा रही है। धनबाद पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों की भी तलाश में जुटी है।
Breaking
- “जिला परिषद चुनाव लड़ने वाला ‘नेता’ निकला प्रिंस खान गैंग का बड़ा खिलाड़ी? धनबाद पुलिस के खुलासे से सनसनी!”
- झारखंड में ‘सिलेंडर गैंग’ की एंट्री! “जेवर छोड़ो… सिलेंडर पकड़ो” — पेट्रोल-डीजल संकट के बीच गैस सिलेंडर बना चोरों का नया टारगेट!
- रांची-खलारी-पिपरवार से हजारीबाग तक BCCL नौकरी के नाम पर 20 करोड़ की ठगी! 200 युवाओं से हुआ बड़ा खेल
- बेगूसराय में वायरल हुई ‘सीक्रेट फोटो’ से मचा सियासी भूचाल! RJD विधायक के नाम से किसने खेला बड़ा गेम?
- “JUSTICE FOR SWETA” से गूंजा हजारीबाग! जन्मदिन पर छात्रा की मौत के बाद स्कूल बना रणक्षेत्र, शिक्षिका पर गंभीर आरोप… आखिर उस दिन हुआ क्या था?
- बोकारो से बंगाल तक ‘कोयला तस्करी’ का सीक्रेट नेटवर्क! बालीडीह के किन प्लांटों में खप रहा चोरी का कोयला, पर्दे के पीछे कौन ?
- सासाराम स्टेशन पर धधकी पटना जाने वाली ट्रेन! आग से ज्यादा रेलवे की इस बड़ी चूक ने उड़ाए होश
- Google पर अस्पताल का नंबर खोजना BJP नेता को पड़ा भारी! खाते से उड़ गए लाखों रुपये
Tuesday, May 19

