BCCL नौकरी का सपना या 20 करोड़ का जाल? झारखंड-बंगाल में फैले ठग गिरोह का बड़ा खुलासा
बीसीसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर डकरा, खलारी, पिपरवार और हजारीबाग समेत कई इलाकों के करीब 200 युवाओं से 20 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। गिरोह ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, मेडिकल टेस्ट और ट्रेनिंग के नाम पर लोगों को भरोसे में लिया। पुलिस जांच में कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं, जबकि आरोपी मोबाइल बंद कर फरार बताए जा रहे हैं।
पहले मेडिकल, फिर बायोमीट्रिक… आखिर कैसे 200 युवाओं को बनाया गया ठगी का शिकार?
ठगों ने बीसीसीएल नौकरी का ऐसा जाल बुना कि युवकों को धनबाद बुलाकर होटल में ठहराया गया, पीएमसीएच में मेडिकल जांच कराई गई और रेलवे साइडिंग में बायोमीट्रिक तक कराया गया। युवाओं को पोस्टिंग लिस्ट भी दिखाई गई, लेकिन ज्वाइनिंग लेटर कभी नहीं मिला। पूरा खेल इतने प्रोफेशनल तरीके से चला कि लोग इसे असली भर्ती प्रक्रिया मान बैठे।
कांग्रेस नेत्री से 24 लाख की ठगी, ‘सेटिंग’ वाले ज्वाइनिंग लेटर ने उड़ाए होश
डकरा निवासी कांग्रेस नेत्री इंदिरा देवी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे और रिश्तेदार को बीसीसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर 24 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली नेता और कर्मचारी बताकर भरोसा जीता। फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, बॉन्ड पेपर और बैंक ट्रांजैक्शन के जरिए पूरे फर्जीवाड़े को असली भर्ती जैसा दिखाया गया।
नेटवर्क मार्केटिंग स्टाइल में चला ‘नौकरी रैकेट’, रिश्तेदारों को ही बनाया एजेंट
जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह नेटवर्क मार्केटिंग मॉडल पर काम कर रहा था। पहले लोगों को नौकरी का लालच दिया गया, फिर उनसे नए उम्मीदवार जोड़ने को कहा गया। कई लोग खुद एजेंट बनकर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से करोड़ों रुपये जुटाने लगे। अब मामला खुलने के बाद कई पीड़ित सामाजिक बदनामी के डर से सामने आने से भी बच रहे हैं।
Breaking
- “जिला परिषद चुनाव लड़ने वाला ‘नेता’ निकला प्रिंस खान गैंग का बड़ा खिलाड़ी? धनबाद पुलिस के खुलासे से सनसनी!”
- झारखंड में ‘सिलेंडर गैंग’ की एंट्री! “जेवर छोड़ो… सिलेंडर पकड़ो” — पेट्रोल-डीजल संकट के बीच गैस सिलेंडर बना चोरों का नया टारगेट!
- रांची-खलारी-पिपरवार से हजारीबाग तक BCCL नौकरी के नाम पर 20 करोड़ की ठगी! 200 युवाओं से हुआ बड़ा खेल
- बेगूसराय में वायरल हुई ‘सीक्रेट फोटो’ से मचा सियासी भूचाल! RJD विधायक के नाम से किसने खेला बड़ा गेम?
- “JUSTICE FOR SWETA” से गूंजा हजारीबाग! जन्मदिन पर छात्रा की मौत के बाद स्कूल बना रणक्षेत्र, शिक्षिका पर गंभीर आरोप… आखिर उस दिन हुआ क्या था?
- बोकारो से बंगाल तक ‘कोयला तस्करी’ का सीक्रेट नेटवर्क! बालीडीह के किन प्लांटों में खप रहा चोरी का कोयला, पर्दे के पीछे कौन ?
- सासाराम स्टेशन पर धधकी पटना जाने वाली ट्रेन! आग से ज्यादा रेलवे की इस बड़ी चूक ने उड़ाए होश
- Google पर अस्पताल का नंबर खोजना BJP नेता को पड़ा भारी! खाते से उड़ गए लाखों रुपये
Tuesday, May 19
