फर्जी Facebook ID से पूर्व विधायक की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल… बेगूसराय में कौन कर रहा नेताओं की छवि खराब?
बेगूसराय में एक फर्जी फेसबुक आईडी को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक बोगो सिंह के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर बनाई गई कथित फर्जी फेसबुक आईडी से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह की एक महिला के साथ आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। फोटो वायरल होते ही जिले की राजनीति गरमा गई और समर्थकों के बीच तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।
पू सीसीसीर्व विधायक राजकुमार सिंह ने वायरल तस्वीर को पूरी तरह फर्जी और उनकी छवि धूमिल करने की साजिश बताया है। उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं राजद विधायक बोगो सिंह ने भी स्पष्ट किया कि वायरल फेसबुक आईडी उनका नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी ने राजनीतिक साजिश के तहत उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल किया है। इस मामले को लेकर उन्होंने रिफाइनरी थाना और साइबर सेल में अलग से शिकायत दर्ज कराई है।
फिलहाल साइबर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फर्जी आईडी किसने बनाई और वायरल पोस्ट के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है।
