प्रिंस खान गैंग की ‘कैश चेन’ पर SIT का बड़ा वार
धनबाद में फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क पर एसआइटी ने ऐसा शिकंजा कसा कि गैंग की “रकम रिसीव करने वाली नस” ही पकड़ ली गयी। पुलिस ने प्रिंस के करीबी और कथित रिसीवर सोनू को दबोच लिया है, जो रंगदारी की रकम को अलग-अलग रास्तों से दुबई-पाकिस्तान तक पहुंचाने का काम करता था। सूत्रों की मानें तो सोनू सिर्फ वसूली का खिलाड़ी नहीं, बल्कि गैंग का “फाइनेंस मैनेजर” था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई कारोबारियों, हवाला लिंक और स्थानीय गुर्गों के नाम सामने आ रहे हैं। एसआइटी अब इस पूरे नेटवर्क की आर्थिक जड़ों को काटने में जुट गयी है।
.दुबई से पाकिस्तान तक वासेपुर गैंग का इंटरनेशनल कनेक्शन!” अब NIA की एंट्री तय?
धनबाद पुलिस को पूछताछ में मिले इनपुट ने पूरे कोयलांचल को हिला दिया है। खुलासा हुआ है कि प्रिंस खान अब दुबई छोड़ पाकिस्तान में शरण लिए बैठा है, जबकि उसका भाई गोपी खान दुबई से गैंग ऑपरेट कर रहा है। पुलिस को शक है कि रंगदारी की रकम विदेशों तक पहुंचाने के लिए संगठित चैनल बनाया गया था। यही वजह है कि अब धनबाद पुलिस केंद्रीय एजेंसियों जैसे NIA और CBI की मदद लेने की तैयारी में है। अगर ऐसा हुआ तो वासेपुर गैंग की जांच स्थानीय अपराध से निकलकर अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क तक पहुंच सकती है।
“भाई दुबई में, गुर्गे धनबाद में… पर्दे के पीछे कौन चला रहा गैंग का खेल?”
एसआइटी की कार्रवाई में सामने आया है कि प्रिंस खान का नेटवर्क अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। पुलिस को इनपुट मिला है कि गैंग के कई सदस्य अलग-अलग नामों से कारोबारियों और ठेकेदारों से रंगदारी मांग रहे हैं। सोनू की निशानदेही पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे लगातार पूछताछ चल रही है। पुलिस को शक है कि गैंग ने शहर में “स्लीपर सेल” बना रखे हैं, जो मौका मिलते ही रंगदारी और फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। अब हर छापेमारी के साथ वासेपुर गैंग के नए चेहरे बेनकाब हो रहे हैं।
“रिश्तेदारों के नाम करोड़ों की संपत्ति!” प्रिंस खान गैंग का काला साम्राज्य जांच के घेरे में
मेजर उर्फ सैफी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को गैंग की काली कमाई का बड़ा सुराग मिला है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि रंगदारी और अपराध से जुटाए करोड़ों रुपये रिश्तेदारों और करीबियों के नाम पर संपत्तियों में लगाए गए हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने प्रिंस खान के माता-पिता से भी घंटों पूछताछ की। हालांकि परिवार ने बेटों से संबंध नहीं होने की बात कही, लेकिन पुलिस उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं है। अब जांच एजेंसियां बैंक खातों, जमीन, फ्लैट और हवाला लिंक तक खंगाल रही हैं। आने वाले दिनों में कई बड़े नामों पर कार्रवाई की तलवार लटक सकती है।
Breaking
- Mostbet Online Casino – Mobile Version vs App Which Is Better?
- Magyar Online Casino a legjobb ügyfélszolgálattal és támogatással
- Nejlepší zahraniční casino – kompletní průvodce zahraničními online kasiny
- Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн – Вход, Зеркало
- Spin Granny: Donde las Sesiones Cortas y de Alta‑Intensidad en Slots Encuentran Grandes Ganancias
- Magyar Online Casino a legjobb slot játékokkal 2026-ben
- Bet On Red: Rýchla hra, veľké výhry – ultimátna vysokovýkonná skúsenosť so slotmi a stolnými hrami
- Hyperino Casino Review: Das schnelllebige Slot-Paradies für schnelle Gewinne
Thursday, August 27

