धनबाद में फर्जीवाडा ! डीसी के नकली हस्ताक्षर से लाइसेंस लेने की कोशिश, डॉक्टर पर जांच का शिकंजा
धनबाद में स्वास्थ्य विभाग के भीतर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। किडनी केयर संचालक डॉ. मिहिर कुमार झा पर पूर्व डीसी संदीप सिंह के कथित फर्जी हस्ताक्षर के जरिए पीसीपीएनडीटी लाइसेंस लेने की कोशिश का आरोप लगा है। मामला तब खुला जब सिविल सर्जन कार्यालय में जमा दस्तावेजों की जांच हुई। अधिकारियों को शक हुआ क्योंकि जिस प्रक्रिया के तहत उपायुक्त के हस्ताक्षर होने चाहिए थे, उससे पहले अनिवार्य बैठक ही नहीं हुई थी। जांच में हस्ताक्षर पूर्व डीसी के बताए जा रहे हैं। अब प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीर मानते हुए जांच टीम गठित कर दी है और आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है। मैंने कागजात जमा नहीं किए’… डॉक्टर के दावे पर उठे सवाल, धनबाद में फर्जी साइन कांड की जांच तेज
धनबाद में पीसीपीएनडीटी लाइसेंस से जुड़ा मामला अब हाई प्रोफाइल जांच का रूप लेता दिख रहा है। किडनी केयर हॉस्पिटल संचालक डॉ. मिहिर कुमार झा ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा है कि उन्होंने संबंधित दस्तावेज जमा ही नहीं किए। लेकिन सिविल सर्जन कार्यालय को इस दावे पर भरोसा नहीं हो रहा। अधिकारियों का कहना है कि आवेदन पत्र में मौजूद अन्य हस्ताक्षर डॉक्टर के हस्ताक्षर से काफी मेल खाते हैं। यही वजह है कि जांच टीम अब पूरे दस्तावेजी ट्रेल, आवेदन प्रक्रिया और संभावित फर्जीवाड़े की परतें खोलने में लगी है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यदि आरोप सही साबित हुए तो मामला सिर्फ विभागीय जांच तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
Breaking
- रामगढ़ में दर्दनाक हादसा, कोयला ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी भीषण टक्कर ,बैंड-ताशा पार्टी के 7 सदस्यों की मौत
- मुंबई में ठगी, पैसा पहुंचा रामगढ़ के कुज्जू! 20% कमीशन वाले साइबर नेटवर्क का बड़ा खुलासा
- अग्निकांड के बढ़ते खतरे के बीच बड़ा सवाल: रामगढ़ के संस्थान और प्रतिष्ठान कितने सुरक्षित? दैनिक स्टेट की पड़ताल में सुरक्षा व्यवस्था होगी बेनकाब
- 13 चोरी की बाइक के साथ 5 शातिर गिरफ्तार, धनबाद के कालूबथान पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
- NEET में नया ‘ड्रीम गैंग’! डॉक्टर बनाने का सपना बेचकर करोड़ो की वसूली, 30 गिरफ्तार
- लोहरदगा में अंधविश्वास के कारण रुका अंतिम संस्कार, थाना प्रभारी ने शव को दिया कंधा
- खूंटी जंगल में मुठभेड़: पुलिस की गोली से घायल हुआ PLFI कमांडर श्रवण दास, 7 उग्रवादी गिरफ्तार
- नापी में छल, मुआवजा घटा-बढ़ा, सालों बाद भी खाली हाथ — रामगढ़ के पश्चिम बोकारो की दर्दनाक विस्थापन कहानी
Friday, June 26

