हाजीपुर रेल ट्रैक पर मिला संदिग्ध हाईटेक कैमरा, ATS-STF की एंट्री से मचा हड़कंप
वैशाली जिले के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर सराय स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक संदिग्ध हाईटेक IP कैमरा मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। यह कैमरा रेलवे सिग्नल टावर पर बेहद गुप्त तरीके से लगाया गया था और सोलर पावर से संचालित हो रहा था। जांच में सामने आया है कि कैमरे में 4G सिम कार्ड लगा था, जिसके जरिए रेलवे ट्रैक और आसपास की गतिविधियों की लाइव निगरानी की जा रही थी। शुरुआती जांच में कैमरे को कर्नाटक के नेटवर्क से ऑपरेट किए जाने की बात सामने आई है, जबकि पाकिस्तान कनेक्शन की आशंका भी जताई जा रही है। घटना के बाद ATS और STF की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच संभाल ली है। रेलवे सुरक्षा बल, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते द्वारा पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर रेलवे ट्रैक की रेकी किस मकसद से की जा रही थी।
NGO बनकर आया युवक लगा गया सीक्रेट कैमरा! बिहार में आतंकी साजिश के एंगल पर जांच तेज
जांच एजेंसियों को शक है कि कैमरा लगाने वाला युवक खुद को NGO कर्मी बताकर इलाके में पहुंचा था। स्थानीय लोगों के अनुसार संदिग्ध युवक कई दिनों तक रेलवे ट्रैक और सिग्नल टावर के आसपास घूमता देखा गया था। इसके बाद टावर पर एक ऐसा हाईटेक IP कैमरा लगाया गया, जो सोलर सिस्टम और इंटरनेट नेटवर्क से लगातार एक्टिव था। बताया जा रहा है कि कैमरा रेलवे ट्रैक, ट्रेन मूवमेंट और सड़क गतिविधियों की रेकी कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को संभावित आतंकी साजिश और वीआईपी मूवमेंट की निगरानी से जोड़कर देख रही हैं। जांच में यासीन भटकल नेटवर्क और पाकिस्तान आधारित आतंकी मॉड्यूल का एंगल भी खंगाला जा रहा है। सराय थाने में FIR दर्ज कर ली गई है और कैमरे के IP एड्रेस व सिम डिटेल के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पूरे बिहार में रेलवे सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संवेदनशील इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
Breaking
- हाजीपुर रेल ट्रैक पर मिला संदिग्ध आतंकी कैमरा! पाकिस्तान कनेक्शन से ATS-STF अलर्ट
- Ranchi : पकौड़ी महंगा पड़ा युवती को ,खिलाने के बहाने दरिंदगी…
- वैशाली में मॉर्निंग वॉक पर निकले दुकानदार को मारी 3 गोलियां, जमीनी विवाद में सनसनी
- कोडरमा में आसमान से बरसी मौत! घर पर गिरी बिजली, मां-बेटे समेत 3 की दर्दनाक मौत
- RINPAS Ranchi में इलाजरत विवेक ने क्यों लगाया फांसी जानकार हैरान हो जायेंगे आप पढ़िए पूरी खबर
- Bokaro Tanker Fire: गवाई पुल पर पलटा एथनॉल टैंकर भीषण आग के बाद मचा हड़कंप
- रांची में आधी रात तेज रफ्तार कार तालाब में समाई, मची चीख-पुकार… फिर सामने आया दिल दहला देने वाला मंजर
- कांग्रेस में ‘कांग्रेसी’ कौन? कुमार जयमंगल सिंह के पोस्ट से झारखंड राजनीति में मचा सियासी तूफान
Saturday, May 9

