कोडरमा में आसमान से बरसी मौत — घर पर गिरी बिजली, मां-बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत
तेज गर्जना के बीच लोहे की खिड़की पर गिरा वज्रपात, पलक झपकते उजड़ गया परिवार
कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदूडीह गांव में शुक्रवार देर रात तेज आंधी और बारिश के बीच हुए भीषण वज्रपात ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान सरस्वती देवी (37 वर्ष), उनके 15 वर्षीय दिव्यांग पुत्र अंकित कुमार तथा गावां थाना क्षेत्र के धरवे नावाडीह निवासी मुंन्द्रिका देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार परिवार में हाल ही में शादी समारोह संपन्न हुआ था। 6 मई को प्रदीप यादव के भतीजे की शादी हुई थी, जिसमें शामिल होने मुंन्द्रिका देवी आई थीं। शनिवार को उन्हें वापस घर लौटना था, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक रात में तेज बारिश और कड़कती बिजली के कारण सभी लोग घरों में दुबके हुए थे। इसी दौरान अचानक जोरदार आवाज के साथ बिजली घर की लोहे की खिड़की पर आ गिरी। लोहे के संपर्क में आने से विद्युत तरंगें तेजी से पूरे कमरे में फैल गईं और वहां मौजूद तीनों लोग उसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वज्रपात इतना भयावह था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो कमरे का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए।सूचना मिलते ही सतगावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
Breaking
- हाजीपुर रेल ट्रैक पर मिला संदिग्ध आतंकी कैमरा! पाकिस्तान कनेक्शन से ATS-STF अलर्ट
- Ranchi : पकौड़ी महंगा पड़ा युवती को ,खिलाने के बहाने दरिंदगी…
- वैशाली में मॉर्निंग वॉक पर निकले दुकानदार को मारी 3 गोलियां, जमीनी विवाद में सनसनी
- कोडरमा में आसमान से बरसी मौत! घर पर गिरी बिजली, मां-बेटे समेत 3 की दर्दनाक मौत
- RINPAS Ranchi में इलाजरत विवेक ने क्यों लगाया फांसी जानकार हैरान हो जायेंगे आप पढ़िए पूरी खबर
- Bokaro Tanker Fire: गवाई पुल पर पलटा एथनॉल टैंकर भीषण आग के बाद मचा हड़कंप
- रांची में आधी रात तेज रफ्तार कार तालाब में समाई, मची चीख-पुकार… फिर सामने आया दिल दहला देने वाला मंजर
- कांग्रेस में ‘कांग्रेसी’ कौन? कुमार जयमंगल सिंह के पोस्ट से झारखंड राजनीति में मचा सियासी तूफान
Saturday, May 9

