बोकारो में गवाई पुल पर पलटा एथनॉल टैंकर, लगी भीषण आग… बाल-बाल बची कई जिंदगियां
बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एनएच-32 स्थित गवाई नदी पुल के बीचों-बीच एक 16 चक्का एथनॉल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें अचानक भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही पिंड्राजोरा थाना पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने एनएच-32 पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही रोक दी। गवाई पुल से आधा किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग कर लोगों और वाहनों को रोक दिया गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार अगर टैंकर में विस्फोट हो जाता तो पुल के आसपास मौजूद दुकानें, अस्पताल और फैक्ट्री इसकी चपेट में आ सकते थे। फिलहाल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और दमकल विभाग आग पर काबू पाने में जुटा है।
ऑटो को बचाने में पलटा एथनॉल टैंकर, गवाई पुल पर आग से मचा हड़कंप
बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एनएच-32 स्थित गवाई पुल पर तेज रफ्तार एथनॉल टैंकर एक ऑटो को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटते ही टैंकर में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगीं।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आसपास मौजूद लोग जान बचाकर भागने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे सड़क मार्ग को बंद कर दिया है। चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि चालक घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन का कहना है कि जब तक टैंकर को हटाकर स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं कर ली जाती, तब तक सड़क पर आवागमन बंद रहेगा। वहीं स्थानीय लोग इस बात से सहमे हुए हैं कि अगर आग के दौरान विस्फोट हो जाता, तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था।
Breaking
- 1 win giris mobil tətbiq və veb versiya bələdçisi
- Jetton Казино онлайн – что представляет собой игровая платформа
- Казино Sultan Games – Честная игра и лицензия
- Vegas Plus casino en ligne France – site officiel
- Pin Up Казино – Официальный сайт Пин Ап вход на зеркало (2026)
- 7к казино отзывы игроков
- Rolldorado Casino en España – bonos, promociones y recompensas para jugadores
- Rolldorado Casino en el mercado español – funciones de la plataforma y experiencia de juego
Wednesday, August 26

