दिनदहाड़े गोलियों की गूंज में 20 लाख की लूट, भीड़ ने एक लुटेरे को जिंदा दबोचा
सीवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र स्थित जामापुर बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने ओम साई ज्वेलरी शॉप में धावा बोल दिया। दो अपाची बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने दुकान में घुसते ही करीब 300 ग्राम सोना, 9 किलो चांदी और नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, इस दौरान स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने उसकी बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
🔴 500 मीटर दूर पुलिस, फिर भी ज्वेलरी शॉप में लूट और फायरिंग—सिस्टम पर उठे सवाल
सीवान के जामापुर बाजार में हुई इस दुस्साहसिक लूट ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर पुलिस पहले से मौजूद थी, बावजूद इसके अपराधियों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। पांच अपराधी दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे और सीधे ज्वेलरी शॉप में घुसकर लाखों के गहने लूट लिए। लूट के बाद उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए इलाके में दहशत फैला दी और फरार हो गए। इस बीच स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक लुटेरे को पकड़ लिया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिससे अपराधियों की पहचान में मदद मिल सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Breaking
- Betmica Registration Red Flags to Watch For
- Codes d’Erreur de Dépôt Instant Casino Décodés
- Amonbet Lotteries and Giveaways: Comment participer
- Buran Casino VIP Abhebepriorität und Limits
- लखीसराय अशोकधाम मंदिर में भगदड़: सावन की तीसरी सोमवारी पर 5 श्रद्धालुओं की मौत, 8 से अधिक घायल
- कोडरमा में आधी रात बैरिकेडिंग तोड़ थाने में घुसने का किया प्रयास, हाथियों के झुंड से मचा हड़कंप… पढ़िए फिर क्या हुआ
- Dhanbad News: बाघमारा में सेप्टिक टैंक बना मौत का कुआं, जहरीली गैस से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
- गढ़वा:🚲 फ्री साइकिल के नाम पर 50 रुपये की वसूली!बच्चों ने खोली पोल, BDO ने लौटवाए पैसे
Wednesday, September 30

