“रामगढ़ की कोलियरियों में ‘डीजल माफिया’ का जाल! 22 वैन, हजारों लीटर चोरी—कौन दे रहा है अंदर से इशारा?”
रामगढ़ जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में स्थित सीसीएल की सौंदा साइडिंग, उरीमारी, पोटंगा, गिद्दी कोलियरी और डीजल साइडिंग से रोजाना लाखों लीटर डीजल चोरी का बड़ा खेल सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क को एक संगठित सिंडिकेट संचालित कर रहा है, जिसमें करीब 22 मारुति वैन गाड़ियाँ शामिल हैं। जैसे ही सिंडिकेट से संकेत मिलता है, ये गाड़ियाँ मौके पर पहुंचती हैं और खड़ी हॉलपैक मशीनों से डीजल निकाल लिया जाता है। हर गाड़ी में 500 से 800 लीटर तक के ड्रम रखे जाते हैं और एक बार में करीब 800 लीटर तक डीजल पार कर लिया जाता है। चोरी किया गया डीजल पहले स्थानीय अड्डों पर स्टॉक किया जाता है, फिर लापंग कोलियरी क्षेत्र होते हुए टैंकरों में भरकर बाहर सप्लाई किया जाता है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे खेल में अंदरूनी मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।
🟥 “कोयले की धरती पर डीजल की लूट! हर दो दिन में 6 टैंकर बाहर—सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना”
भुरकुंडा और आसपास की कोलियरियों में डीजल चोरी का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, चोरी किए गए डीजल को पहले गुप्त स्थानों पर जमा किया जाता है, जहां से उसे लापंग कोलियरी के चोरगढ़ा इलाके तक पहुंचाया जाता है। इसके बाद इस डीजल को बड़े टैंकरों में भरकर बाहर बाजार में खपाया जाता है। सूत्र बताते हैं कि हर दो दिन में करीब 6 टैंकर डीजल बाहर भेजा जा रहा है, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है। इस अवैध कारोबार में इस्तेमाल हो रही मारुति वैन गाड़ियों में बड़े-बड़े ड्रम रखे जाते हैं, जिनसे तेजी से डीजल निकासी की जाती है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे नेटवर्क के संचालन में सुरक्षा व्यवस्था की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह घोटाला और बड़ा रूप ले सकता है।
Breaking
- Casinozer Casino | Bonus De 100% avec 100 FS gratuits
- Aphrodite på den svenska marknaden – hur du skapar ett konto och kommer igång
- Aphrodite SE – mobilplattform och smidig spelupplevelse var du än är
- 1win Online Betting and Casino Official site in India
- 1Win India – Online Betting and Casino | 1Win App
- Pin Up Casino – Azərbaycanda Onlayn Kazino – Qeydiyyat və Giriş
- R7 онлайн казино – безопасность игроков, защита данных и честность игр
- Mostbet зеркало рабочее – Вход на официальный сайт Мостбет
Tuesday, August 25

