तिलक से लौटती खुशियां मातम में बदलीं, बस-ट्रक की टक्कर में 5 की दर्दनाक मौत
रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। मठिया टोला के पास NH-319 पर तड़के करीब 3 बजे तिलक समारोह से लौट रही बस और तेज रफ्तार कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बारात से लौट रहे लोग बस से उतर ही रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग बाल-बाल बच गए। मृतकों में एक ही परिवार के सदस्य शामिल हैं, जिससे गांव में कोहराम मच गया है। घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन बदहवास हो गए। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़ा करता है।
एक ही परिवार के पांच चिराग बुझ गए, पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
हादसे में मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है। मृतकों की पहचान करगहर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी रामव्रत सिंह, मठिया गांव के अशोक सिंह (लड़की के पिता), पिंटू सिंह (लड़की के मामा) और रजनीश कुमार के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस, ट्रक और पिकअप को हटाकर सड़क को साफ कराया और तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
Breaking
- हॉलपैक से टैंकर : भुरकुंडा में कौन कर रहा है करोड़ों के डीजल चोरी का काला कारोबार!
- रोहतास हादसा: तिलक से लौट रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत | Dinara Road Accident
- प्रेमिका के लिए बना हैवान! पत्नी और दो मासूमों का कत्ल कर रचा झूठा खेल, खौफनाक सच उजागर
- DC-SP की निगरानी में रामगढ़ में NEET परीक्षा सफल,प्रशासनिक तैयारी रंग लाई
- “टॉर्च की रोशनी में प्रसव, मां-नवजात की मौत—स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के दावों पर उठे बड़े सवाल”
- गोपालगंज में खौफनाक मर्डर: पत्नी की हत्या के बाद पति फरार, आखिर सच क्या है?
- रामगढ़ सिरका माइंस में आग का तांडव: धमाके के बाद जलता हाइवा, कैसे टला बड़ा हादसा?
- शादी का झांसा या साजिश? कार्यपालक पदाधिकारी पर दुष्कर्म का संगीन आरोप, 9 धाराओं में केस दर्ज
Monday, May 4

