रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत सख्त, NEET-UG 2026 को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
3 मई 2026 को आयोजित होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर रामगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने एसपी कार्यालय में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। साथ ही केंद्रों के आसपास 200 से 300 मीटर के दायरे में BNSS की धारा 163 लागू कर निषेधाज्ञा जारी कर दी गई है। प्रशासन को आशंका है कि असामाजिक तत्व परीक्षा में व्यवधान न डाल सके इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एसपी ने हर स्तर पर निगरानी और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, सीसीटीवी-वीडियोग्राफी से होगी हर गतिविधि पर नजर
रामगढ़ प्रशासन ने NEET-UG परीक्षा को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए हाईटेक निगरानी व्यवस्था लागू की है। तीन परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। परीक्षार्थियों के प्रवेश के दौरान सघन जांच की जाएगी और महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन के लिए स्ट्रांग रूम से केंद्रों तक विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। प्रत्येक केंद्र का परीक्षा से पहले निरीक्षण किया जा रहा है नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनियमितता पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
होटल-लॉज से लेकर सोशल मीडिया तक निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर
रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि परीक्षा को लेकर सुरक्षा का दायरा सिर्फ परीक्षा केंद्रों तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि पूरे शहर में व्यापक निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर होटल, लॉज, धर्मशाला और हॉस्टलों की सघन जांच की जा रही है। साथ ही साइबर कैफे और संदिग्ध स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि अफवाहों और गलत सूचनाओं को रोका जा सके। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को भी सुचारु किया गया है। पुलिस का दावा है कि हर स्तर पर सख्ती से परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
Breaking
- धनबाद BCCL हादसा: स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत कई के दबे की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- खूंटी मर्डर केस: युवक की हत्या कर शव नदी की गुफा में छिपाया, 4 आरोपी गिरफ्तार
- रामगढ़ में NEET-UG 2026: एसपी मुकेश कुमार लुनायत के कड़े निर्देश, परीक्षा केंद्रों पर हाई अलर्ट
- तिलक समारोह में फायरिंग 2 घायल, पूर्व मुखिया गिरफ्तार | पढ़िए क्या है पलामू भगत तेंदुआ कांड
- बड़कागांव में JLKM नेता पर कंपनी के दलाली का आरोप , ग्रामीणों ने बनाया बंधक, माफी के बाद छोड़ा
- प्यार, सुपारी और खूनी खेल: दूल्हे की जगह पिता को उतारा मौत के घाट? जानिए औरंगाबाद की रूह कंपाने वाली वारदात।
- दो पत्नियों के विवाद में BJP नेता की रहस्यमयी मौत! हत्या या साजिश? जानिए पूरी कहानी
- बरकाकाना-बरवाडीही रेलखंड की ट्रेन पटरी पर प्रेमी युगल का शव, सच्चाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Saturday, May 2

