🔥 खगड़िया में दर्दनाक सड़क हादसा : गिट्टी लदे ट्रक से टक्कर में दंपति समेत 3 की मौत, CISF जवान भी शामिल
खगड़िया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां गिट्टी लदे ट्रक और ऑटो के बीच भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक दंपति और एक CISF जवान शामिल हैं। घटना महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दंपति ऑटो से मानसी रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक तीनों की जान जा चुकी थी। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
Breaking
- Betmica Registration Red Flags to Watch For
- Codes d’Erreur de Dépôt Instant Casino Décodés
- Amonbet Lotteries and Giveaways: Comment participer
- Buran Casino VIP Abhebepriorität und Limits
- लखीसराय अशोकधाम मंदिर में भगदड़: सावन की तीसरी सोमवारी पर 5 श्रद्धालुओं की मौत, 8 से अधिक घायल
- कोडरमा में आधी रात बैरिकेडिंग तोड़ थाने में घुसने का किया प्रयास, हाथियों के झुंड से मचा हड़कंप… पढ़िए फिर क्या हुआ
- Dhanbad News: बाघमारा में सेप्टिक टैंक बना मौत का कुआं, जहरीली गैस से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
- गढ़वा:🚲 फ्री साइकिल के नाम पर 50 रुपये की वसूली!बच्चों ने खोली पोल, BDO ने लौटवाए पैसे
Wednesday, September 30
