📰 जर्जर समीज पुलिया बनी खतरे की घंटी, विधायक जगत माझी ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
मनोहरपुर क्षेत्र में गोइलकेरा और आनंदपुर प्रखंड को जोड़ने वाली समीज पुलिया की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। पुलिया का एक हिस्सा धंसने के कगार पर बताया जा रहा है, जिससे आम लोगों की आवाजाही पर खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पुलिया दोनों प्रखंडों के बीच मुख्य संपर्क मार्ग है और इसके क्षतिग्रस्त होने से स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि पुलिया की कमजोर स्थिति किसी भी समय बड़े हादसे को जन्म दे सकती है। इसलिए इसे तत्काल सुदृढ़ और मजबूत करना जरूरी है।विधायक ने यह भी कहा कि यह केवल एक पुलिया नहीं, बल्कि हजारों ग्रामीणों की जीवनरेखा है। यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो संपर्क व्यवस्था बाधित हो सकती है और आर्थिक गतिविधियों पर भी असर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से अविलंब कार्रवाई की मांग की।
📰 मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का ऐलान: समीज पुलिया की जांच के लिए बनी विशेष टीम
समिज पुलिया की जर्जर स्थिति पर उठे सवालों के बाद सरकार ने जांच की दिशा में कदम बढ़ाया है। ग्रामीण कार्य विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विधानसभा में विधायक जगत माझी के प्रश्न के उत्तर में बताया कि पुल की स्थिति की तकनीकी जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। मंत्री ने जानकारी दी कि मुख्य अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र, रांची के आदेश संख्या 288 दिनांक 21.02.2026 के तहत अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष अंचल, रांची की अध्यक्षता में यह जांच टीम बनाई गई है। यह दल पुलिया की संरचनात्मक स्थिति, क्षमता और सुरक्षा मानकों का आकलन करेगा।
उन्होंने कहा कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि पुलिया मरम्मत योग्य पाई जाती है तो शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा और यदि पुनर्निर्माण की आवश्यकता हुई तो उसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
सरकार के इस कदम से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से उपेक्षित इस पुलिया की समस्या का स्थायी समाधान निकल सकेगा और दोनों प्रखंडों के बीच संपर्क व्यवस्था सुरक्षित बनी रहेगी।
Breaking
- Casino Lab Casino: Snelle Winsten en Hoog‑Intensieve Spelletjes
- My GOcasino – Quick Spin, Fast Wins, Endless Thrills
- Chicken Road: Brza‑tempo Crash Gaming za Brze Dobitke
- LalaBet Casino: Fast‑Track Slot Action voor de Moderne Gokker
- Immersieve Gaming-ervaring bij Slot Rush Casino
- test123123
- test123123
- Ramgarh News: श्री राम पावर प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, एक दर्जन मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर
Wednesday, August 12

