🟥 जंगल से गांव की ओर बढ़ा हाथियों का कारवां, भरनो में 16 हाथियों की एंट्री से दहशत
गुमला जिले के भरनो प्रखंड अंतर्गत अमलीया छापरटोली गांव के समीप उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब 16 जंगली हाथियों का झुंड अचानक जंगल की ओर से निकल आया। बताया जा रहा है कि यह झुंड लोहरदगा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से होते हुए अमलीया जंगल में प्रवेश कर गया है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है, वहीं कौतूहलवश बड़ी संख्या में लोग हाथियों को देखने जंगल की ओर उमड़ पड़े। वन विभाग और भरनो थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। विभाग की टीम इलाके पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
🟥हाथियों के पीछे दौड़ती भीड़, अमलीया जंगल बना ‘ओपन सफारी’, प्रशासन अलर्ट
हाथियों के आगमन के बाद अमलीया क्षेत्र किसी ओपन सफारी जैसा नजर आने लगा। ग्रामीण मोबाइल लेकर हाथियों का वीडियो बनाते और उनके पीछे-पीछे चलते दिखाई दिए, जिससे खतरा और बढ़ गया है। वन विभाग के अनुसार, हाथियों का झुंड जंगल क्षेत्र में ही ठहरने की संभावना है, लेकिन फसल और गांवों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से रात के समय जंगल की ओर न जाने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त निगरानी टीम मौके पर भेजी गई है।
Breaking
- अग्निकांड के बढ़ते खतरे के बीच बड़ा सवाल: रामगढ़ के संस्थान और प्रतिष्ठान कितने सुरक्षित? दैनिक स्टेट की पड़ताल में सुरक्षा व्यवस्था होगी बेनकाब
- 13 चोरी की बाइक के साथ 5 शातिर गिरफ्तार, धनबाद के कालूबथान पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
- NEET में नया ‘ड्रीम गैंग’! डॉक्टर बनाने का सपना बेचकर करोड़ो की वसूली, 30 गिरफ्तार
- लोहरदगा में अंधविश्वास के कारण रुका अंतिम संस्कार, थाना प्रभारी ने शव को दिया कंधा
- खूंटी जंगल में मुठभेड़: पुलिस की गोली से घायल हुआ PLFI कमांडर श्रवण दास, 7 उग्रवादी गिरफ्तार
- नापी में छल, मुआवजा घटा-बढ़ा, सालों बाद भी खाली हाथ — रामगढ़ के पश्चिम बोकारो की दर्दनाक विस्थापन कहानी
- टांगीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी! कोटाम घाटी में मचा हड़कंप, दर्जनभर घायल
- हजारीबाग:बड़कागांव की अवैध कोयला खदान में बड़ा हादसा! चाल धंसने से एक की मौत, दो घायल !
Thursday, June 25

