🔹“कोयले की भूख में जमीन निगल गई मजदूरों को! धनबाद की अवैध खदान में रात का खौफनाक हादसा”
धनबाद के गलफरबाड़ी इलाके में मंगलवार देर रात अवैध कोयला खनन एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। सन्यासी मंदिर के समीप जंगल में चल रही तीन अवैध कुआंनुमा खदान अचानक धंस गईं। बताया जा रहा है कि अधिक कोयला निकालने की होड़ में मजदूरों ने खदान के अंदर बने पिलर काट दिए, जिससे पूरी संरचना ढह गई।
इस हादसे में कई बंगाली मजदूरों के दबने और मौत की आशंका जताई जा रही है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन प्रशासन तक खबर पहुंचने से पहले ही खदान संचालकों ने शव निकालकर ठिकाने लगा दिए और जेसीबी से खदान भरवा दी गई। हालाकोटिस घटना की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है
“लाशें निकालीं, सबूत मिटाए… धनबाद खदान हादसे के बाद ‘डोजर एक्शन’”
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद खदान संचालकों ने कोयला चोरों की मदद से मजदूरों को बाहर निकाला। जिनकी मौत हो गई, उनके शव रात में ही हटा दिए गए।
डोजर और जेसीबी से खदानों को भरवा दिया गया ताकि जिला प्रशासन को कोई सबूत न मिले। मरने वाले मजदूर बंगाल के बताए जा रहे हैं, जिनके परिजनों को डर और पैसों के सहारे चुप करा दिया गया। इतनी बड़ी घटना के बावजूद पुलिस-प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
🔹“भट्ठों तक पहुंच रहा मौत का कोयला, दिनदहाड़े चल रहा काला कारोबार”
गलफरबाड़ी और दुधियापानी क्षेत्र में मुन्ना और पिंटू नामक कुख्यात कोयला चोर स्थानीय युवकों को पैसे देकर अवैध खदानें चलवाते हैं। यहां से निकलने वाला कोयला ट्रैक्टर, पिकअप वैन और बाइक से उनके भट्ठों तक पहुंचता है और फिर ट्रकों से बंगाल, बिहार और यूपी की मंडियों में बेचा जाता है। हैरानी की बात यह है कि खदान हादसे के बाद भी इनके भट्ठों में दिनदहाड़े कोयला पहुंचता रहा, जिससे साफ है कि कोयला माफियाओं का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है।
Breaking
- बोकारो : बालीडीह के किस प्लांट को पहुंच रहा अवैध कोयला? पूरा नेटवर्क उजागर पढ़िए संगठित गिरोह की पूरी कहानी
- रजरप्पा माता का चमत्कार या किस्मत? पटना के श्रद्धालु मौत के मुँह से बचे, गिरिडीह के जीटी रोड पर हुआ भीषण हादसा!
- कार से निकली 19 किलो चांदी! पुलिस को देखते ही चालक ने भागने की कोशिश… फिर क्या हुआ?
- जेल की दीवार से निकली मौत की साजिश! प्रिंस खान के भाई ने दो शूटरों को भेजा धनबाद, फिर जो हुआ वो…
- “10 रुपये का लालच… फिर मासूम के साथ हैवानियत ! लखीसराय की घटना सुन कांप उठेंगे आप”
- माँ के प्रेम प्रसंग से नाराज बेटे ने दोस्तों संग रची खौफनाक साजिश, जंगल में दफन मिला गुड्डू मुंडा का शव!
- रामगढ़:हरिद्वार की नाबालिग लड़की को लाकर कराया जा रहा था निकाह,मौलवी समेत 2 हिरासत में, देर रात थाने में मचा हड़कंप
- बिहार-झारखंड को जोड़ते हुए दौड़ेगी नई ट्रेन! गिरिडीह-नवादा रेल लाइन पर रेलवे की बड़ी मंजूरी, जानिए पूरा प्लान
Tuesday, May 26
