डिजिटल ठगी का ‘डॉन’ रामगढ़ में धराया! 49 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, दर्जनों सिम और 13 बैंक पासबुक बरामद
रामगढ़ में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। महाराष्ट्र पुलिस और रामगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 49 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपी आशीष कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को रामगढ़ थाना क्षेत्र के पंजाबी गुरुनानक मुहल्ला से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से संगठित साइबर ठगी गिरोह से जुड़ा था और फर्जी कॉल, लिंक और डिजिटल माध्यमों से देश के कई राज्यों में लोगों को अपना शिकार बना रहा था। जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम में से 33 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए गए थे, जबकि पुलिस की तत्परता से 15 लाख रुपये की राशि को समय रहते फ्रिज करा लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से 13 बैंकों की पासबुक, दर्जनों सिम कार्ड, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और अन्य अहम डिजिटल सामग्री बरामद की गई है।
जब महाराष्ट्र के ठाणे जिले के वागले स्टेट थाना पुलिस की टीम रामगढ़ पहुंची और पूरे मामले की जानकारी रामगढ़ एसपी अजय कुमार को दी, तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए संयुक्त छापेमारी का आदेश दिया। इस त्वरित कार्रवाई से साइबर नेटवर्क की कमर टूट गई।
🔴 फोन कॉल से फर्जी लिंक तक… रामगढ़ में साइबर ठगी फैक्ट्री का भंडाफोड़, महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई
पूरा विवरण:
रामगढ़ जिले में साइबर अपराधियों की जड़ें कितनी गहरी थीं, इसका अंदाजा इस कार्रवाई से लगाया जा सकता है। महाराष्ट्र पुलिस और रामगढ़ पुलिस की संयुक्त छापेमारी में एक ऐसे साइबर ठग को पकड़ा गया है, जो पूरे देश में लोगों को डिजिटल जाल में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी कर चुका था। आरोपी आशीष कुमार सिंह ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में घुमाकर ट्रैक से बाहर करने की कोशिश करता था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वह फर्जी कॉल और लिंक भेजकर लोगों की बैंक डिटेल हासिल करता था और मिनटों में खाते खाली कर देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि बरामद मोबाइल और सिम कार्ड से कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
🔴 एसपी की सूझबूझ से टूटा साइबर जाल! एक हफ्ते में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 49 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
रामगढ़ एसपी अजय कुमार की रणनीति और तेज कार्रवाई से साइबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार हुआ है। बीते एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिसमें एक संगठित साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस से इनपुट मिलते ही रामगढ़ पुलिस हरकत में आई और पंजाबी गुरुनानक मुहल्ला में छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि अब रामगढ़ में साइबर ठगों के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है।
Breaking
- Jamtara Well Mystery: कुएं से मिली 3 Dead Bodies, Murder या Accident? Police Investigation On
- Vaishali Breaking: फूस के घर से आई मासूम की चीख, ग्रामीणों ने दरिंदे को पकड़ा
- Garhwa Crime News: अंधविश्वास में मासूम की बलि, वार्ड पार्षद बना कातिल, Dog Squad से खुला राज
- Koderma Mine Accident: 24 घंटे बाद भी NDRF की तलाश जारी, बंद खदान में डूबी महिला को लेकर सड़क पर मचा बबाल
- Chaibasa Girl Death in Ranchi Campus: उषा मार्टिन विश्वविद्यालय की छात्रा ने लगाई फांसी, वजह बनी रहस्य
- Police vs MLA Controversy: विधायक श्वेता सिंह के बयान पर भड़का पुलिस परिवार, Bokaro में Protest की तैयारी
- Coal Theft Violence: कोयला चोरों ने महिला होमगार्ड को पीटा, खदान गेट पर मजदूरों का Protest | Bermo News
- Shaadi Se Safar Tak: बलिया से धनबाद लौट रही स्कॉर्पियो की ट्रक से जोरदार भिड़ंत, खुशियां बदलीं मातम में | Aurangabad Accident
Friday, April 17

