🟥 “न्याय की लौ जलाने उतरा नायक समाज” – विक्की नायक हत्याकांड के विरोध में रांची में कैंडल मार्च
बुड़मु प्रखंड के चाया गांव निवासी स्वर्गीय विक्की नायक की बर्बर हत्या के विरोध में घासी नायक समाज की ओर से शान्तिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च जयपाल स्टेडियम, रांची से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचा, जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। हाथों में जलती मोमबत्तियां और दिल में न्याय की उम्मीद लिए प्रदर्शनकारियों ने सरकार से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान नायक समाज के अगुआ नेता टाइगर संदीप नायक ने कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ लगातार भेदभाव और अत्याचार हो रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि मृतक विक्की नायक के परिवार को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाना चाहिए, ताकि समाज में यह संदेश जाए कि किसी भी वर्ग के साथ अन्याय करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी मांग की कि इस हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को फांसी से कम सजा नहीं दी जाए।
🟥 “मोमबत्ती नहीं, न्याय चाहिए” – विक्की नायक को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरा समाज
रांची की सड़कों पर उस वक्त भावुक दृश्य देखने को मिला जब घासी नायक समाज के सैकड़ों लोग स्वर्गीय विक्की नायक को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च में शामिल हुए।
जयपाल स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाले गए इस मार्च में पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। मार्च के दौरान समाज के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि पूरे समाज की अस्मिता पर हमला है। प्रदर्शन में टाइगर संदीप नायक, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश नायक, अजय नायक, मुकुल नायक, संजय नायक, सूरज नायक, रवि नायक, ओम नायक, कैलास नायक, प्रकाश नायक, बजरंग नायक, सावन नायक, शिव प्रकाश नायक, पिंटू, सचिन, सिकंदर, किशोर, रिकी, महावीर नायक, चांदनी देवी, रेखा देवी, सरस्वती देवी, कोमल देवी, रूपा देवी, राधा देवी, राखी देवी, सुसांती देवी, उमेश नायक, अनिल नायक, पिंटू नायक, जोगेंद्र नायक, बबलू नायक, सुरेश नायक, सोनू नायक, राहुल नायक, कृष्णा नायक, कमलेश नायक, उपेन्द्र रजक, संतोष रजक सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
Breaking
- National Casino Mobile Sessions: How Short, Repeated Visits Shape Real Play
- Zahlungsmethoden für Sportwetten ohne Lugans im Vergleich
- Goldenbet Casino Built Around Player Safeguards
- Spinaud Casino: Features, Limits and Player Suitability
- 88 Fortunes Casino Slot Games Built Around Payments That Work
- Crazy Time Welcome Bonuses for Three Player Types
- Bonusrunden in neuen paysafecard Casinos mit schnellen Einzahlungen
- Swish utan konto i casinon – snabb onboarding och vardaglig användbarhet
Tuesday, November 10

