✨भारत में सिर्फ यहीं मनाया जाता है सूर्यदेव का बर्थडे, देव नगरी से गूंजा विश्व शांति का संदेश
श्रीकृष्ण, प्रभु श्रीराम, गणेश, शिव और हनुमान जैसे देवताओं के जन्मदिवस पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि साक्षात सूर्यदेव का जन्मदिन पूरे भारत में सिर्फ एक ही स्थान पर मनाया जाता है?वह पावन भूमि है — बिहार के औरंगाबाद जिले का विश्व प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर।माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि, जिसे अचला सप्तमी, रथ सप्तमी, सूर्य जयंती और आरोग्य सप्तमी के नाम से जाना जाता है, को सूर्यदेव के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
🌅 त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर में विशेष अनुष्ठान
अचला सप्तमी के अवसर पर देव स्थित अति प्राचीन त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर के पट भोर में खोले गए। प्रधान पुजारी राजेश पाठक के नेतृत्व में सूर्यदेव का विधिवत स्नान, वस्त्राभूषण और अलौकिक श्रृंगार कर पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।
पूरे मंदिर परिसर में
👉 “ॐ सूर्याय नमः”
👉 “जय सूर्यदेव”
के मंत्रों की गूंज सुनाई दी।
श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव से केवल आरोग्य और सुख-समृद्धि ही नहीं, बल्कि
🌍 रूस-यूक्रेन
🌍 इजरायल-फिलिस्तीन
🌍 सूडान, सीरिया, सोमालिया
जैसे युद्धग्रस्त देशों के लिए विश्व शांति और सौहार्द की प्रार्थना की।
🚩 सूर्य रथयात्रा बनी आकर्षण का केंद्र
सूर्य जन्मोत्सव के मौके पर नगरवासियों की ओर से भव्य सूर्य रथयात्रा निकाली गई।
नगर भ्रमण के दौरान रथ पर विराजमान सूर्यदेव की प्रतिमा पर फूलों की वर्षा की गई।
पूरी सूर्यनगरी भक्ति, आस्था और अध्यात्म के रंग में रंगी नजर आई।
🎶 तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव की शुरुआत
इसी अवसर पर बिहार पर्यटन विभाग,औरंगाबाद जिला प्रशासन
के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह,पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद,प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन,सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह शामिल होंगे महोत्सव के दौरान गायिका प्राची पल्लवी साहु,बॉलीवुड गायक पवनदीप राजन सहित कई कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोहेंगे।
Breaking
- ₹18 की दवा ₹725 में! रामगढ़ के दवा टेंडर में ‘रेट का खेल’ या बड़ा झोल? जांच से खुलेगा राज!
- Safety and Security on Velobet: What You Should Know
- How to Transition from Newbie to Pro at Casumo
- Campobet for Beginners: Step-by-Step Betting Guide
- Mystake in Sports: Klíčové Lekce od Sportovců v Online Casinu Mystake
- धनबाद के बाघमारा में बड़ा हादसा! अवैध खनन की चाल धंसी, कई लोगों के दबे होने की आशंका
- Jak spravovat svůj bankroll v online casinu: Recenze Casina Betor
- Comparing Lucky Ones Casino Australia to Other Australian Casinos
Wednesday, September 16

