🟡 गणतंत्र दिवस से पहले रेलवे हाई अलर्ट: स्टेशन से लेकर पुल-टनल तक कड़ी निगरानी, माओवादियों के ‘ब्लैक डे’ आह्वान से बढ़ी चिंता 🚨
गणतंत्र दिवस 2026 को लेकर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर कड़ा कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर सभी रेल मंडलों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। खुफिया रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि माओवादी, आतंकवादी और असामाजिक तत्व इस दौरान रेलगाड़ियों और रेलवे संपत्तियों को निशाना बना सकते हैं।
माओवादियों द्वारा 26 जनवरी को ‘ब्लैक डे’ मनाने की घोषणा के बाद प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर, यार्ड, ट्रेन, ट्रैक, पुल-पुलिया और टनलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
रेल सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी को निर्देश दिया गया है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों—प्रतीक्षालय, क्लॉक रूम, टिकट घर, शौचालय और रिजर्वेशन सेंटर पर विशेष निगरानी रखें।
हर स्टेशन पर CCTV की सतत निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है ताकि कोई भी संदिग्ध गतिविधि तुरंत पकड़ी जा सके।
🟡 रेलवे स्टेशनों पर ‘ऑपरेशन नजर’: नो-पार्किंग में खड़ी गाड़ियां, पार्सल पैकेट और कुलियों पर भी रहेगी नजर
रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद स्टेशनों पर ‘ऑपरेशन नजर’ अभियान चलाया जाएगा।
नो-पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों की विशेष जांच होगी। 24 घंटे से ज्यादा समय से खड़ी किसी भी गाड़ी को संदिग्ध मानकर तलाशी ली जाएगी। पार्सल ऑफिस में आने-जाने वाले पैकेजों की नियमित चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने कुली, वेंडर, रिक्शा चालक और टेम्पो चालकों से भी समन्वय कर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने को कहा है। यार्ड क्षेत्र में खड़ी ट्रेनों और कोचों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी और रात में ट्रैक पेट्रोलिंग अनिवार्य की गई है।
🟡 26 जनवरी पर माओवादियों का ‘ब्लैक डे’ अलर्ट: रेलवे के वर्कशॉप से कंट्रोल रूम तक सुरक्षा चाक-चौबंद
रेलवे बोर्ड द्वारा भेजे गए पत्र में साफ किया गया है कि माओवादी संगठनों द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर अवरोध पैदा किए जाने की आशंका है।
इसी को देखते हुए वर्कशॉप, कंट्रोल रूम, टेलीफोन एक्सचेंज, पावर ग्रिड, आरआरआई और केबिन जैसे अति महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर तैनात सुरक्षा बलों की औचक जांच के निर्देश दिए गए हैं। स्टेशन मास्टर और अन्य कर्मचारियों को भी ड्यूटी के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के लिए ब्रीफ किया गया है। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य है कि गणतंत्र दिवस के दिन यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।
Breaking
- बोकारो : बालीडीह के किस प्लांट को पहुंच रहा अवैध कोयला? पूरा नेटवर्क उजागर पढ़िए संगठित गिरोह की पूरी कहानी
- रजरप्पा माता का चमत्कार या किस्मत? पटना के श्रद्धालु मौत के मुँह से बचे, गिरिडीह के जीटी रोड पर हुआ भीषण हादसा!
- कार से निकली 19 किलो चांदी! पुलिस को देखते ही चालक ने भागने की कोशिश… फिर क्या हुआ?
- जेल की दीवार से निकली मौत की साजिश! प्रिंस खान के भाई ने दो शूटरों को भेजा धनबाद, फिर जो हुआ वो…
- “10 रुपये का लालच… फिर मासूम के साथ हैवानियत ! लखीसराय की घटना सुन कांप उठेंगे आप”
- माँ के प्रेम प्रसंग से नाराज बेटे ने दोस्तों संग रची खौफनाक साजिश, जंगल में दफन मिला गुड्डू मुंडा का शव!
- रामगढ़:हरिद्वार की नाबालिग लड़की को लाकर कराया जा रहा था निकाह,मौलवी समेत 2 हिरासत में, देर रात थाने में मचा हड़कंप
- बिहार-झारखंड को जोड़ते हुए दौड़ेगी नई ट्रेन! गिरिडीह-नवादा रेल लाइन पर रेलवे की बड़ी मंजूरी, जानिए पूरा प्लान
Tuesday, May 26
