🟥 जनता ने खोली पोल, हरकत में आई पुलिस— क्या यह कार्रवाई आई-वॉश तो नहीं?
पिछले दो दिनों से बोकारो में अवैध कोयला तस्करी और माफियाओं के खुले गुंडा राज की तस्वीरें जिस तरह सार्वजनिक हुईं, उसके बाद पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर लोगों ने इस गोरखधंधे को बेनकाब किया, जिसके ठीक बाद बरवाअड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अब चर्चा यह है कि क्या यह कार्रवाई जनता के दबाव का नतीजा है या फिर सिर्फ एक दिखावटी कदम।
🟥 जंगल में छापा, 30 टन कोयला जब्त— कारोबारी फरार, सवाल कायम
धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटियारो गांव के जंगल में पुलिस ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी छापेमारी करते हुए करीब 30 टन कोयला जब्त किया। यह एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही मुख्य कारोबारी उमेश चौधरी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब्त कोयला थाना लाकर सुरक्षित रखा है, लेकिन बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई न होने से सवाल उठ रहे हैं।
🟥 रात के अंधेरे में साइकिल-बाइक ट्रेक्टर से कोयला, ट्रकों से सप्लाई— वर्षों से चलता खेल
सूत्रों के मुताबिक उमेश चौधरी लंबे समय से चुटियारो गांव के जंगल में रात के अंधेरे में साइकिल और मोटरसाइकिल से कोयला खरीदता था, जिसे बाद में ट्रकों में भरकर खपाया जाता था। यह धंधा वर्षों से चलता आ रहा था, लेकिन कार्रवाई अब जाकर तेज हुई है। सवाल यह भी उठ रहा है कि इतने लंबे समय तक यह कारोबार पुलिस की नजरों से कैसे बचा रहा।
Breaking
- बोकारो : बालीडीह के किस प्लांट को पहुंच रहा अवैध कोयला? पूरा नेटवर्क उजागर पढ़िए संगठित गिरोह की पूरी कहानी
- रजरप्पा माता का चमत्कार या किस्मत? पटना के श्रद्धालु मौत के मुँह से बचे, गिरिडीह के जीटी रोड पर हुआ भीषण हादसा!
- कार से निकली 19 किलो चांदी! पुलिस को देखते ही चालक ने भागने की कोशिश… फिर क्या हुआ?
- जेल की दीवार से निकली मौत की साजिश! प्रिंस खान के भाई ने दो शूटरों को भेजा धनबाद, फिर जो हुआ वो…
- “10 रुपये का लालच… फिर मासूम के साथ हैवानियत ! लखीसराय की घटना सुन कांप उठेंगे आप”
- माँ के प्रेम प्रसंग से नाराज बेटे ने दोस्तों संग रची खौफनाक साजिश, जंगल में दफन मिला गुड्डू मुंडा का शव!
- रामगढ़:हरिद्वार की नाबालिग लड़की को लाकर कराया जा रहा था निकाह,मौलवी समेत 2 हिरासत में, देर रात थाने में मचा हड़कंप
- बिहार-झारखंड को जोड़ते हुए दौड़ेगी नई ट्रेन! गिरिडीह-नवादा रेल लाइन पर रेलवे की बड़ी मंजूरी, जानिए पूरा प्लान
Tuesday, May 26

