🚨 नावाडीह फाटक पर बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार ट्रेन ट्रक से टकराई, दो बाइक चकनाचूर
देवघर से गिरिडीह जाने वाले मुख्य मार्ग पर नावाडीह रेलवे फाटक के पास सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। गोंडा से आसनसोल जा रही ट्रेन जसीडीह से खुलते ही नावाडीह फाटक के समीप एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के साथ-साथ पास खड़ी दो बाइक भी चपेट में आ गईं, जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। घटना के तुरंत बाद रेल प्रशासन और जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। रेलवे लाइन को क्लियर करने का काम जारी है।
🚨 देवघर–रांची मुख्य सड़क पर जाम का तांडव: ट्रेन–ट्रक टक्कर से ठप हुई आवाजाही
यह हादसा उस सड़क पर हुआ है जो देवघर–रांची मुख्य मार्ग होने के साथ-साथ एम्स जाने का एकमात्र रास्ता भी है। ट्रेन और ट्रक की टक्कर के बाद रेलवे फाटक बंद हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
एम्बुलेंस, मरीजों और आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही, जिसे हटाने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
🚨फाटक खराब था या लापरवाही? नावाडीह रेलवे क्रॉसिंग फिर सवालों के घेईरे में
घटना के बाद यात्रियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। एक यात्री ने बताया कि ट्रेन ने पहले लगातार तेज हॉर्न दिया, फिर जोरदार झटका लगा और ट्रेन अचानक रुक गई। नीचे उतरकर देखा तो सामने ट्रक से इंजन की टक्कर हो चुकी थी।
सूत्रों के मुताबिक, नावाडीह रेलवे फाटक पहले से खराब था और इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई थी। बताया जा रहा है कि सिग्नल लाल था, बावजूद इसके ट्रक रेलवे लाइन पर आ गया। यह कोई पहली घटना नहीं है—इस फाटक के पास पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। अब सवाल उठ रहा है कि क्या इसे महज संयोग माना जाए या सिस्टम की बड़ी चूक?
Breaking
- Amonbet Lotteries and Giveaways: Comment participer
- Buran Casino VIP Abhebepriorität und Limits
- लखीसराय अशोकधाम मंदिर में भगदड़: सावन की तीसरी सोमवारी पर 5 श्रद्धालुओं की मौत, 8 से अधिक घायल
- कोडरमा में आधी रात बैरिकेडिंग तोड़ थाने में घुसने का किया प्रयास, हाथियों के झुंड से मचा हड़कंप… पढ़िए फिर क्या हुआ
- Dhanbad News: बाघमारा में सेप्टिक टैंक बना मौत का कुआं, जहरीली गैस से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
- गढ़वा:🚲 फ्री साइकिल के नाम पर 50 रुपये की वसूली!बच्चों ने खोली पोल, BDO ने लौटवाए पैसे
- खूंटी में बड़ा हादसा: 11 हजार वोल्ट लाइन से टकराया जगन्नाथ रथ, 2 छात्रों की मौत
- हड़िया-दारू बेचने वाली लालो देवी बनीं आत्मनिर्भर किसान, अब बकरी पालन और खेती से बदल दी तकदीर
Wednesday, September 30

