- डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 10.50 लाख की ठगी! धनबाद साइबर पुलिस ने भोपाल से दबोचा आरोपी
डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर हथकंडे के जरिए बुजुर्गों को निशाना बनाने वाले गिरोह का धनबाद साइबर थाना पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल साइबर ठगी मामले में भोपाल (मध्य प्रदेश) से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि ठगों ने खुद को ईडी और सीबीआई का अधिकारी बताकर 73 वर्षीय बुजुर्ग को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी और 10 लाख 50 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।
🟥 ED–CBI बनकर आए WhatsApp कॉल, बुजुर्ग बना शिकार; डिजिटल अरेस्ट का बड़ा खेल उजागर
व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर ईडी और सीबीआई अधिकारी बनकर साइबर अपराधियों ने धनबाद के एक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया। मानसिक दबाव में आकर पीड़ित ने अलग-अलग फर्जी खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए।
मामले की शिकायत मिलते ही साइबर थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद के नेतृत्व में SIT गठित की गई। तकनीकी जांच और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर पुलिस ने भोपाल से आरोपी अरुण अहिरवार को धर दबोचा।
🟥 डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई चीज नहीं! 10.50 लाख की ठगी के बाद पुलिस की बड़ी अपील
इस मामले के खुलासे के बाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने आम लोगों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि कोई भी सरकारी एजेंसी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती। अगर ईडी, सीबीआई या पुलिस के नाम पर कोई कॉल या वीडियो कॉल कर पैसे मांगे, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।
पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
Breaking
- Hobart’s Casino Floor and the Welcome Bonus That Stays Useful
- bet on set for life and the arithmetic of daily wagering
- MexVIP Bonos De Bienvenida Con Enfoque Experto F
- Cashback on Live Tables: A Practical Read for Aussie Players
- Wager on Horse Racing Online: Practical Review for Australian Players
- Pokies RTP 98 Percent: How to Decide If a High-Return Payline Deserves Your Session
- Getting Started With Single Deck Blackjack: Your First Session Walkthrough
- Tesor Casino Review – Assessing Game Options and Odds
Wednesday, October 14
