रांची पुलिस ने बच्चा चोरी के बड़े संगठित गिरोह ‘गुलगुलिया गैंग’ का पर्दाफाश किया है। 12 बच्चों को सुरक्षित बरामद किया गया है, 13 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े हैं।
मासूमों का सौदा करने वाला गिरोह बेनकाब
रांची पुलिस ने बच्चा चोरी के एक बड़े संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए 12 अपहृत बच्चों को सुरक्षित बरामद किया है। इस सनसनीखेज मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के तार बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से जुड़े पाए गए हैं।
▶️ 10 साल से चल रहा था मासूमों का बाजार
एसएसपी राकेश रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ‘गुलगुलिया गैंग’ बीते करीब 10 वर्षों से सक्रिय था। यह गिरोह रांची, बोकारो, धनबाद और चाईबासा से बच्चों की चोरी कर उन्हें दूसरे राज्यों में बेचता था।
▶️ भीख से देह व्यापार तक का काला सच
पुलिस जांच में सामने आया है कि चोरी किए गए बच्चों से भीख मंगवाने, पॉकेटमारी और बच्चियों से देह व्यापार कराए जाने के सबूत मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि गिरोह का संबंध मानव अंगों की तस्करी से भी हो सकता है। इस एंगल पर जांच जारी है।
