पटना में ऑपरेशन लंगड़ा का एक्शन: पुलिस–STF की संयुक्त कार्रवाई में वांछित अपराधी नितीश कुमार पैर में गोली लगने से घायल
पटना: बिहार : पटना जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पटना जिला पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में वांछित अपराधी नितीश कुमार को मनेर थाना क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नितीश कुमार की तलाश कई आपराधिक मामलों में लंबे समय से की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और STF की टीम ने मनेर इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरता देख अपराधी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। गोली लगते ही अपराधी जमीन पर गिर पड़ा। उसे तुरंत पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके से हथियार बरामद होने की भी सूचना है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है और उससे जुड़े अन्य नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।
भागने की कोशिश पड़ी भारी, ऑपरेशन लंगड़ा में लंगड़ा हुआ अपराधी
पटना जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन लंगड़ा के तहत मनेर थाना क्षेत्र में पुलिस और बिहार STF की संयुक्त टीम ने वांछित अपराधी नितीश कुमार को जवाबी कार्रवाई में धर दबोचा।
पुलिस–STF की घेराबंदी, एक गोली और खत्म हुई फरारी
मनेर थाना इलाके में हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर साफ कर दिया कि पटना में अपराधियों के लिए अब भागने का रास्ता आसान नहीं रहा।
ऑपरेशन लंगड़ा का असर: कानून से टकराया अपराधी, अस्पताल पहुंचा
लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा वांछित अपराधी आखिरकार पुलिस की रणनीति का शिकार हो गया और पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

