जमशेदपुर के उद्योगपति देवांग गांधी के बेटे कैरव गांधी रहस्यमयी तरीके से लापता, झाड़ियों से मिली क्रेटा कार, SIT गठित
जमशेदपुर के बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब शहर के जाने-माने उद्योगपति और आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (ASIA) के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कैरव गांधी का अंतिम मोबाइल लोकेशन सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में ट्रेस हुआ, जबकि उनकी क्रेटा कार सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा के पास झाड़ियों से बरामद की गई है। कार की बरामदगी ने पूरे मामले को और भी गंभीर बना दिया है।
36 घंटे बाद भी नहीं मिला उद्योगपति पुत्र कैरव गांधी का सुराग, विदेशों से आ रहे संदिग्ध कॉल
करीब 36 घंटे बीत जाने के बावजूद कैरव गांधी का कोई पता नहीं चल सका है। इस बीच परिवार को विदेशों से संदिग्ध कॉल आने की सूचना है, जिससे अपहरण और फिरौती की आशंका और गहरा गई है। देवांग गांधी के बयान पर बिष्टुपुर थाना में एक अज्ञात व्यक्ति और व्हाट्सएप नंबर +62 83194765544 के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बताया जा रहा है कि कॉल करने वालों ने फिरौती की मांग की है और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
कैरव गांधी अपहरण केस: DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने संभाली कमान, 4 DSP की SIT गठित
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की और विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। SIT में चार डीएसपी, तीन थाना प्रभारी और सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधिकारी शामिल किए गए हैं।
पुलिस की चार विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हर पहलू से जांच की जा रही है। गांधी परिवार जमशेदपुर का एक प्रतिष्ठित और रसूखदार परिवार माना जाता है, ऐसे में यह मामला पूरे शहर के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
Breaking
- बोकारो : बालीडीह के किस प्लांट को पहुंच रहा अवैध कोयला? पूरा नेटवर्क उजागर पढ़िए संगठित गिरोह की पूरी कहानी
- रजरप्पा माता का चमत्कार या किस्मत? पटना के श्रद्धालु मौत के मुँह से बचे, गिरिडीह के जीटी रोड पर हुआ भीषण हादसा!
- कार से निकली 19 किलो चांदी! पुलिस को देखते ही चालक ने भागने की कोशिश… फिर क्या हुआ?
- जेल की दीवार से निकली मौत की साजिश! प्रिंस खान के भाई ने दो शूटरों को भेजा धनबाद, फिर जो हुआ वो…
- “10 रुपये का लालच… फिर मासूम के साथ हैवानियत ! लखीसराय की घटना सुन कांप उठेंगे आप”
- माँ के प्रेम प्रसंग से नाराज बेटे ने दोस्तों संग रची खौफनाक साजिश, जंगल में दफन मिला गुड्डू मुंडा का शव!
- रामगढ़:हरिद्वार की नाबालिग लड़की को लाकर कराया जा रहा था निकाह,मौलवी समेत 2 हिरासत में, देर रात थाने में मचा हड़कंप
- बिहार-झारखंड को जोड़ते हुए दौड़ेगी नई ट्रेन! गिरिडीह-नवादा रेल लाइन पर रेलवे की बड़ी मंजूरी, जानिए पूरा प्लान
Wednesday, May 27
