प्रेम जाल और लालच ने ली मासूम की जान, नालंदा में 9 वर्षीय बालक की हत्या से उबाल
नालंदा : बिहार : चंडी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बाली गांव स्थित खजाना खंधा से 9 वर्षीय अंकित कुमार का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार शाम से लापता बालक की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। मासूम की मौत ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि बड़ों के रिश्तों की कीमत बच्चों को क्यों चुकानी पड़ रही है।
घर से सामान लाने निकला था अंकित, सुबह खंधा में मिली लाश
परिजनों के अनुसार अंकित कुमार सोमवार की शाम घर से सामान लाने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर खंधा में पड़े बच्चे के शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया।
प्रेम संबंध में उलझे पिता, धमकी के बाद मासूम की हत्या की आशंका
मृतक के चाचा मनीष कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि अंकित के पिता का एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती रुपये और जेवर की लगातार मांग करती थी। जब परिवार ने पैसे देने से इनकार किया तो युवती ने जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में मासूम अंकित की हत्या कर दी गई।
मासूम की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों का सड़क जाम, पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने करौटा–सालेहपुर गांव के समीप सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।
🟡 पुलिस व जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी है। थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। मोबाइल में मिले धमकी भरे मैसेज समेत सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले
Breaking
- Koderma Kidnapping Case: 24 घंटे में बालक बरामद, शादी के दबाव के लिए रची गई थी साजिश
- एक खाते में छुपा साइबर खेल : रामगढ़ से चला ठगी का जाल, 274 शिकायतों के बाद 4 गिरफ्तार
- Bihar breking: खगड़िया हादसा : ट्रक–ऑटो टक्कर में दंपति समेत 3 की मौत, CISF जवान भी शामिल
- हेसला पंचायत में 222 एकड़ का रहस्य : NTPC – JIADA के नाम पर बिना दस्तावेज बेदखली से हड़कंप
- Ranchi Murder Case: बेटी ने रची मां की हत्या, Doranda से 3 गिरफ्तार, कब्रिस्तान से निकला शव
- धनबाद में ‘मेजर’ रिमांड पर: प्रिंस खान गैंग के सफेदपोश कनेक्शन का होगा बड़ा खुलासा?
- Chaibasa Encounter News: सारंडा जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़, 5000 जवानों ने घेरा
- Garhwa Wedding Murder: चश्मा को लेकर विवाद में युवक की हत्या, Barati ने पीट-पीटकर ली जान | Jharkhand News
Friday, May 1
