Close Menu
Dainik State
    What's Hot

    National Casino Mobile Sessions: How Short, Repeated Visits Shape Real Play

    November 10, 2026

    Zahlungsmethoden für Sportwetten ohne Lugans im Vergleich

    November 8, 2026

    Goldenbet Casino Built Around Player Safeguards

    November 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking
    • National Casino Mobile Sessions: How Short, Repeated Visits Shape Real Play
    • Zahlungsmethoden für Sportwetten ohne Lugans im Vergleich
    • Goldenbet Casino Built Around Player Safeguards
    • Spinaud Casino: Features, Limits and Player Suitability
    • 88 Fortunes Casino Slot Games Built Around Payments That Work
    • Crazy Time Welcome Bonuses for Three Player Types
    • Bonusrunden in neuen paysafecard Casinos mit schnellen Einzahlungen
    • Swish utan konto i casinon – snabb onboarding och vardaglig användbarhet
    Wednesday, November 11
    Dainik StateDainik State
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    • झारखण्ड
      1. कोडरमा
      2. खरसावां
      3. खूंटी
      4. गढ़वा
      5. गिरिडीह
      6. गुमला
      7. गोड्डा
      8. चतरा
      9. जामताड़ा
      10. दुमका
      11. देवघर
      12. धनबाद
      13. पलामू
      14. पश्चिम सिंहभूम
      15. पाकुड़
      16. पूर्वी सिंहभूम
      17. बोकारो
      18. रांची
      19. रामगढ़
      20. लातेहार
      21. लोहरदगा
      22. सरायकेला
      23. साहिबगंज
      24. सिमडेगा
      25. हजारीबाग
      26. View All

      कोडरमा में आधी रात बैरिकेडिंग तोड़ थाने में घुसने का किया प्रयास, हाथियों के झुंड से मचा हड़कंप… पढ़िए फिर क्या हुआ

      July 26, 2026

      कोडरमा में आसमान से बरसी मौत! घर पर गिरी बिजली, मां-बेटे समेत 3 की दर्दनाक मौत

      May 9, 2026

      Koderma Kidnapping Case: 24 घंटे में बालक बरामद, शादी के दबाव के लिए रची गई थी साजिश

      April 30, 2026

      Koderma Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, 12 से अधिक मजदूर घायल

      January 19, 2026

      खूंटी में बड़ा हादसा: 11 हजार वोल्ट लाइन से टकराया जगन्नाथ रथ, 2 छात्रों की मौत

      July 20, 2026

      खूंटी जंगल में मुठभेड़: पुलिस की गोली से घायल हुआ PLFI कमांडर श्रवण दास, 7 उग्रवादी गिरफ्तार

      June 21, 2026

      खूंटी में 22.69 लाख का सरकारी घोटाला, निजी खाते में ट्रांसफर हुई राशि

      June 19, 2026

      “दोस्त को सौंपी पत्नी, फिर जो हुआ वह खौफनाक है… खूँटी में डबल मर्डर का सच”

      May 27, 2026

      गढ़वा:🚲 फ्री साइकिल के नाम पर 50 रुपये की वसूली!बच्चों ने खोली पोल, BDO ने लौटवाए पैसे

      July 20, 2026

      गढ़वा में जुआ अड्डे पर खूनी खेल! कमीशन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

      July 15, 2026

      गढ़वा में रिश्तों का खूनी अंत! देवर-भाभी के संबंध का राज खुलने के डर से पति की हत्या, आत्महत्या का दिया रूप

      July 13, 2026

      “गढ़वा : बंद घर में मां-बेटे की मौत,पति गुजरात में! आखिर घर में क्या मिला जिससे देखकर पुलिस भी रह गई हैरान”

      May 30, 2026

      क्या सच में गिरिडीह के कोयला तस्कर हैं सबसे ‘स्मार्ट’? बैलगाड़ी वाला खेल जानकर चौंक जाएंगे आप

      June 10, 2026

      गिरिडीह में पिता ने तीन बेटियों की हत्या की—जानें क्या थी वजह और कैसे गिरफ्तार हुआ

      June 8, 2026

      क्यों बना गिरिडीह का यह रास्ता कोयला तस्करों की पहली पसंद? पढ़िए जमुआ-घोरथाम्बा-गावां कॉरिडोर का पूरा सच

      June 7, 2026

      झारखंड :गांवा बाजार की चप्पल कांड में होगी “कॉकरोच गैंग” की एंट्री? सोशल मीडिया के जासूस हुए एक्टिव!

      May 28, 2026

      खाकी का काला चेहरा! नाबालिग का वीडियो बनाकर सालों तक करता रहा दुष्कर्म

      May 12, 2026

      Gumla Elephant News: 16 Wild Elephants Enter Bharno Amlia Area, Villagers in Panic

      January 29, 2026

      Gumla Accident News: मुरकुंडा में बाइक और कार की टक्कर, गुस्साई भीड़ ने कार में की तोड़फोड़

      January 29, 2026

      Godda Jewellery Loot: गोड्डा में दिनदहाड़े ज्वेलर्स से लाखों की लूट, फायरिंग कर फरार हुए बदमाश

      July 8, 2026

      झारखंड: SIR ड्यूटी कर रही BLO संजू टुडू की मौत, विधायक ने मांगे 10 लाख

      June 18, 2026

      गोड्डा में फसल विवाद बना मौत की वजह, किसान की रॉड से पीट-पीटकर हत्या

      June 16, 2026

      Love, Law और Loot: Godda गांधीग्राम गोलीकांड में रिश्ते हुए शर्मसार,पति बना पत्नी का दुश्मन

      January 21, 2026

      चतरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 6 मामलों का वांछित टीएसपीसी उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत गिरफ्तार

      July 20, 2026

      Chatra News: राहुल दुबे गैंग के 3 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार, लेवी वसूली की साजिश नाकाम

      July 14, 2026

      कोयला कारोबार में ‘खटिया क्रांति’ — 4 करोड़ 61 लाख वसूलने का अनोखा तरीका! बिहार में होने लगी चर्चा

      June 28, 2026

      झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा बीमार: हजारीबाग-चतरा में आधी गाड़ियां कबाड़, मरीज निजी वाहनों के भरोसे”

      June 18, 2026

      जामताड़ा में जड़ विहीन पौधों का रोपण, विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकारी मजाक?

      June 7, 2026

      Jamtara Well Mystery: कुएं से मिली 3 Dead Bodies, Murder या Accident? Police Investigation On

      March 15, 2026

      Jharkhand Fire Accident: Dumka Ring Road पर 5 Heavy Vehicles में भीषण आग, एक झुलसा शव बरामद

      February 25, 2026

      19 साल की बहू का खौफनाक राज! प्रेमी के लिए रचा डबल मर्डर का खूनी खेल

      July 1, 2026

      देवघर ट्रेजरी घोटाला: स्वास्थ्य विभाग में 3 करोड़ से ज्यादा की अवैध निकासी, महिला क्लर्क पर आरोप

      May 1, 2026

      Deoghar Illegal Weapon Case: शिक्षा सभा चौक से दो आरोपी पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार

      January 29, 2026

      देवघर–गिरिडीह मार्ग पर बड़ा रेल हादसा टला, नावाडीह फाटक पर ट्रेन–ट्रक की टक्कर

      January 22, 2026

      Dhanbad News: बाघमारा में सेप्टिक टैंक बना मौत का कुआं, जहरीली गैस से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

      July 23, 2026

      13 चोरी की बाइक के साथ 5 शातिर गिरफ्तार, धनबाद के कालूबथान पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

      June 22, 2026

      NEET Re-Exam 2026: धनबाद में 4000 छात्रों की परीक्षा, CAPF की कड़ी निगरानी में होंगे एग्जाम

      June 20, 2026

      धनबाद में BCCL जीएम को गोली मारने की धमकी, कोयला माफिया पर गंभीर आरोप

      June 18, 2026

      तिलक समारोह में फायरिंग 2 घायल, पूर्व मुखिया गिरफ्तार | पढ़िए क्या है पलामू भगत तेंदुआ कांड

      May 2, 2026

      Missing Son Found After 10 Years: पलामू पुलिस ने 10 साल बाद पिता को मिलाया बेटा

      February 24, 2026

      Jharkhand: BJP विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता की दादागिरी टोल कर्मी से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप

      January 4, 2026

      पलामू के हुसैनाबाद से फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार। खुद को 2014 बैच ओडिशा कैडर बताकर 7 साल से करता रहा था ठगी। पढ़ें पूरी खबर।

      January 3, 2026

      चाईबासा में दिनदहाड़े 1.65 लाख की चोरी, बैंक से निकले कारोबारी को चोरों ने लगाया चूना

      July 15, 2026

      हजारीबाग, बोकारो और चाईबासा कोषागार घोटाला: SIT ने 12 आरोपियों को भेजा जेल

      June 6, 2026

      उड़ीसा से चाईबासा तक ‘रेड गोल्ड’ का काला साम्राज्य! झारखंड के कोने-कोने में फैले सिंडीकेट का असली मास्टरमाइंड कौन?

      May 16, 2026

      चाईबासा की गुवा खदान में करोड़ों का खेल? गीता कोड़ा के खुलासे से मचा हड़कंप

      May 9, 2026

      पाकुड़ में आजसू नेता अजहर इस्लाम के घर पुलिस की छापेमारी, जमीन विवाद मामले में कई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

      July 15, 2026

      21 साल, तीन शादियां और खून से लथपथ शव! पाकुड़ की मारुति मरांडी की मौत ने खड़े किए कई सवाल

      July 8, 2026

      पाकुड़ में मौत का तांडव:दो की मौत तीन दर्जन घायल ! पढ़िए शहनाइयों की गूंज अचानक कैसे मातम में बदली?

      June 10, 2026

      पाकुड़ खनन घोटाला: 13 पत्थर कारोबारियों पर FIR, रकबा कम दिखाकर ली थी फर्जी मंजूरी — पढ़िए पूरी खबर, कौन-कौन है इस घोटाले में शामिल

      June 8, 2026

      राशन लेने निकले मजदूर की जिंदगी ट्रेलर ने छीनी, NH-32 का पितकी गेट बना मौत का मोड़

      May 31, 2026

      Google पर अस्पताल का नंबर खोजना BJP नेता को पड़ा भारी! खाते से उड़ गए लाखों रुपये

      May 18, 2026

      उड़ीसा से चाईबासा तक ‘रेड गोल्ड’ का काला साम्राज्य! झारखंड के कोने-कोने में फैले सिंडीकेट का असली मास्टरमाइंड कौन?

      May 16, 2026

      स्वर्णरेखा में ‘बालू का ब्लैक गोल्ड’! 40 KM तक दिनदहाड़े दौड़ रही माफियाओं की ट्रैक्टर सेना

      May 16, 2026

      आखिर क्यों बेटे ने पिता की कर दी निर्मम हत्या? बोकारो की घटना ने सबको चौंकाया

      June 27, 2026

      नापी में छल, मुआवजा घटा-बढ़ा, सालों बाद भी खाली हाथ — रामगढ़ के पश्चिम बोकारो की दर्दनाक विस्थापन कहानी

      June 21, 2026

      बोकारो लेक रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में बीएसएल कर्मी समेत 3 गंभीर घायल

      June 11, 2026

      6 लाख का आम ट्रक खाक, तीन दुकानें राख! बोकारो की दुंदी बाग मंडी में आग से हड़कं।जानिए कैसे लगी आग

      June 11, 2026

      सारांश गोयल: कारोबार, कैश और करोड़ों के लेन-देन की कहानी! आखिर क्या है पूरा मामला?

      October 4, 2026

      रांची में प्रेमसंस मोटर पर करोड़ों की ठगी का आरोप, डायरेक्टर समेत 4 को कोर्ट से नहीं मिली राहत

      July 13, 2026

      रांची से गिरफ्तारी, अमरपुर डबल मर्डर के मुख्य शूटर सचिन का एनकाउंटर!

      July 11, 2026

      DSPMU में बवाल! खेल शिक्षक पर यौन शोषण के आरोप, छात्रों ने 6 घंटे तक बंद कराया विश्वविद्यालय

      July 3, 2026

      सारांश गोयल: कारोबार, कैश और करोड़ों के लेन-देन की कहानी! आखिर क्या है पूरा मामला?

      October 4, 2026

      हड़िया-दारू बेचने वाली लालो देवी बनीं आत्मनिर्भर किसान, अब बकरी पालन और खेती से बदल दी तकदीर

      July 20, 2026

      सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के प्रयास रंग लाए, दुलमी-गोला को NHAI की 4 बड़ी सौगात

      July 20, 2026

      रामगढ़ पुलिस का ऑपरेशन भरोसा सफल, 125 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए

      July 15, 2026

      टांगीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी! कोटाम घाटी में मचा हड़कंप, दर्जनभर घायल

      June 21, 2026

      लातेहार में दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में डूबे तीन सगे भाई-बहन, गांव में मातम

      June 19, 2026

      बरकाकाना-बरवाडीही रेलखंड की ट्रेन पटरी पर प्रेमी युगल का शव, सच्चाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप

      May 1, 2026

      Latehar News: चंदवा के एटे गांव में NTPC का विरोध, ग्रामीणों ने रोका काम

      January 31, 2026

      लोहरदगा में अंधविश्वास के कारण रुका अंतिम संस्कार, थाना प्रभारी ने शव को दिया कंधा

      June 22, 2026

      स्लाइन लगी गर्भवती को स्कूटी पर भेजा! लोहरदगा सदर अस्पताल की बड़ी लापरवाही उजागर

      June 16, 2026

      Bihar–Jharkhand News: शव यात्रा रोकने पर बवाल, लोहरदगा में DC की पहल से हुआ अंतिम संस्कार

      January 30, 2026

      Jharkhand: ऑफर लेटर हाथ में था, भरोसा दिल में… लेकिन स्कूल पहुंचे तो निकली ठगी की पूरी स्क्रिप्ट

      January 4, 2026

      राशन लेने निकले मजदूर की जिंदगी ट्रेलर ने छीनी, NH-32 का पितकी गेट बना मौत का मोड़

      May 31, 2026

      Jharkhand news:शोभा नदी किनारे मिला हाथी के बच्चे का शव: करंट या साजिश? सच अब भी रहस्य!”

      May 6, 2026

      साहिबगंज में दर्दनाक हादसा – पुलिस जवान समेत 3 की मौत, एक गंभीर… क्या हुआ रास्ते में?

      May 30, 2026

      हजारीबाग में शराब तस्करों पर बड़ा एक्शन! 22 हजार+ बोतलों से भरा ट्रक जब्त, बिहार भेजी जा रही थी 80 लाख की खेप

      July 14, 2026

      हजारीबाग में अवैध कोयला खनन का खूनी खेल: लुरुंगा में दो मौतों ने खोली काले कारोबार की परतें

      July 5, 2026

      हजारीबाग के लुरुगा में मौत की सुरंग! अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

      July 4, 2026

      हजारीबाग:बड़कागांव की अवैध कोयला खदान में बड़ा हादसा! चाल धंसने से एक की मौत, दो घायल !

      June 20, 2026

      सारांश गोयल: कारोबार, कैश और करोड़ों के लेन-देन की कहानी! आखिर क्या है पूरा मामला?

      October 4, 2026

      कोडरमा में आधी रात बैरिकेडिंग तोड़ थाने में घुसने का किया प्रयास, हाथियों के झुंड से मचा हड़कंप… पढ़िए फिर क्या हुआ

      July 26, 2026

      Dhanbad News: बाघमारा में सेप्टिक टैंक बना मौत का कुआं, जहरीली गैस से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

      July 23, 2026

      गढ़वा:🚲 फ्री साइकिल के नाम पर 50 रुपये की वसूली!बच्चों ने खोली पोल, BDO ने लौटवाए पैसे

      July 20, 2026
    • राज्य
      1. मध्यप्रदेश
      2. छत्तीसगढ़
      3. दिल्ली/NCR
      4. उत्तरप्रदेश
      5. उत्तराखंड
      6. बिहार
      7. गुजरात
      8. पंजाब
      9. महाराष्ट्र
      10. राजस्थान
      11. हरियाणा
      12. हिमाचल प्रदेश
      Featured

      लखीसराय अशोकधाम मंदिर में भगदड़: सावन की तीसरी सोमवारी पर 5 श्रद्धालुओं की मौत, 8 से अधिक घायल

      बिहार August 17, 2026
      Recent

      लखीसराय अशोकधाम मंदिर में भगदड़: सावन की तीसरी सोमवारी पर 5 श्रद्धालुओं की मौत, 8 से अधिक घायल

      August 17, 2026

      Begusarai News: एक्साइज दरोगा भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, बायोमेट्रिक कंपनी के सुपरवाइजर-ऑपरेटर गिरफ्तार

      July 13, 2026

      रांची से गिरफ्तारी, अमरपुर डबल मर्डर के मुख्य शूटर सचिन का एनकाउंटर!

      July 11, 2026
    • देश
    • विदेश
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    Dainik State
    • झारखण्ड
    • राज्य
    • देश
    • विदेश
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    Home » पंजाब में “युद्ध नशे विरूद्ध” का दूसरा चरण शुरू- केजरीवाल

    पंजाब में “युद्ध नशे विरूद्ध” का दूसरा चरण शुरू- केजरीवाल

    Dainik State DeskBy Dainik State DeskJanuary 8, 2026 पंजाब No Comments16 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़ / फगवाड़ा: आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को नशा मुक्त बनाकर “रंगला पंजाब” बनाने के लिए “युद्ध नशे विरुद्ध” अभियान का दूसरा चरण शुरू किया है। “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बुधवार को इस ऐतिहासिक अभियान का आगाज किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान का पहला चरण सफल रहा। अब दूसरे चरण में पंजाब को नशा मुक्त बनाने में अब जनता भी शामिल होगी। इसके तहत 10 से 25 जनवरी तक गांव-गांव में पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए विलेज डिफेंस कमेटी का गठन किया गया है। इससे जुड़े डेढ़ लाख वालंटियर के मोबाइल में अपलोड एप पर नशे की सारी जानकारी और उस पर एक्शन अपडेट होता रहेगा। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए जारी 9899100002 नंबर पर मिस्ड कर इस अभियान से जुड़े।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के फेज-1 की शानदार सफलता के बाद बुधवार को फेज-2 की शुरुआत हो रही है। लगभग 10 माह पहले 1 मार्च 2025 को फेज-1 की शुरुआत हुई थी। जिस साफ नीयत, मेहनत और शानदार तरीके से फेज-1 को लागू किया गया, इस तरह से नशे के विरुद्ध युद्ध पूरे देश में किसी भी राज्य में कभी नहीं लड़ा गया। हरियाणा, गुजरात और दिल्ली समेत कई सारे राज्य हैं जहां खूब नशा बिकता है, लेकिन वहां की सरकारों को इसकी परवाह ही नहीं है। पंजाब के अंदर भी “आप” की सरकार से पहले जब अकाली दल की सरकार थी, तो उनके शासन के दौरान पंजाब की गली-गली और घर-घर के अंदर सबसे ज्यादा नशा पहुंचाया गया। उस दौरान पूरा पंजाब नशे में था और उड़ता पंजाब फिल्म बनी थी। पंजाब का बच्चा-बच्चा घर-घर के अंदर नशा पहुंचने से प्रभावित था और कई बड़े नेता नशा बेचने में शामिल थे।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुटका साहिब की कसम खाई थी कि वे 30 दिन या 60 दिन में नशा खत्म कर देंगे, लेकिन पांच साल उनकी सरकार चली और उन्होंने कुछ नहीं किया, सिर्फ झूठी कसम खाई। उसके बाद आम आदमी पार्टी की सरकार आई। हमें थोड़ा समय लगा क्योंकि इसकी सारी तैयारी करनी थी, लेकिन पिछले साल 1 मार्च के बाद जितनी शिद्दत और हौसले के साथ हम लोगों ने नशे के खिलाफ कार्रवाई शुरू की, वह अभूतपूर्व है।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बहुत लोगों ने हमें कहा कि नशा बेचने वाले बड़े खतरनाक लोग हैं, बड़े-बड़े गैंगस्टर और तस्कर हैं, जो आपको और आपके परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन हमने कहा कि हम जनता से वादा करके आए हैं कि पंजाब को नशा मुक्त करेंगे और अपने बच्चों को अच्छा भविष्य देंगे। पिछले एक साल और 10 महीने के अंदर नशा तस्करों के खिलाफ 28,000 केस दायर किए गए। आजादी के बाद से 75 साल में किसी भी राज्य के अंदर इतने बड़े स्तर पर केस दायर नहीं किए गए।

    अरविंद केजरीवाल ने आगे बताया कि ये 28,000 केस फर्जी नहीं हैं। जब ये केस अदालत में गए और एफआईआर गई, तो इनमें से 88 फीसद मामलों में आरोपी को जेल हुई है और केस सफल हुए हैं। अगर ये फर्जी केस होते तो आरोपी छूट जाते, लेकिन जिन्हें पंजाब पुलिस पकड़ रही है, उन्हें सजा हो रही है। 100 केस पकड़े गए तो उनमें से 88 केस में कोर्ट से जेल हुई। अब तक लगभग 42,000 तस्करों को पकड़ा गया है। इतने बड़े स्तर पर किसी राज्य में कार्रवाई नहीं हुई।

    अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पकड़े गए 42,000 तस्करों में से 350 ऐसे हैं जो बहुत बड़े स्मगलर हैं। ऐसा नहीं है कि केवल छोटों को पकड़ा गया, बड़ों को भी पकड़ा गया। लोगों ने अपने पिंड और इलाके में देखा होगा कि इन तस्करों ने जो बड़े-बड़े महल, बंगले, बिल्डिंग और दफ्तर बना रखे थे, “आप” की सरकार ने बुलडोजर चलाकर उनकी बिल्डिंगों को गिराया है। इससे लोगों को लगने लगा है कि पहली बार एक ऐसी सरकार आई है जो नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। मीडिया में भी लाइव आया कि इनके खिलाफ कैसे जबरदस्त कार्रवाई हो रही है।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो सबसे बड़ा तस्कर था, जिसका नाम पूरे पंजाब को पता था और जिसका नाम लेने से लोग, प्रशासन और बड़े-बड़े नेता कांपते थे, उसे पकड़कर “आप” सरकार ने जेल में डाल दिया। पहले उसका नाम लेने की किसी की हिम्मत नहीं थी, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने हिम्मत करके उसे जेल में डाल दिया। इससे लोगों का हौसला बढ़ा और लोग सामने आने लगे। जब हमने शुरुआत की थी तो सबसे बड़ा चौलेंज जनता का विश्वास जीतना था, क्योंकि लोग सोचते थे कि पार्टियां बड़ी बातें करती हैं पर कुछ होता नहीं है। लेकिन जब लोगों ने देखा कि तस्करों की कोठियों पर बुलडोजर चल रहे हैं और बड़े नेता पकड़े जा रहे हैं, तब उन्हें भरोसा हुआ।

    अरविंद केजरीवाल ने एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि एक दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पिंड में किसी लड़के को फोन लगाया और पूछा कि पिंड में नशा कौन बेचता है। उस लड़के ने बताया कि कौन व्यक्ति बेचता है, कहां बैठता है और कहां से नशा लाता है। इससे यह समझ में आया कि जनता को सब पता है कि नशा कौन बेचता है। इसी आधार पर आज फेज-2 की शुरुआत हुई है, जिसके तहत विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) बनाई गई हैं।

    अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ये विलेज डिफेंस कमेटी पंजाब के ही लोग हैं। हर पिंड और वार्ड से 10, 15 या 20 ऐसे युवाओं और लोगों को इकट्ठा किया गया है जो अपने पंजाब को रंगला पंजाब बनाना चाहते हैं। अभी तक डेढ़ लाख वालंटियर्स इस विलेज डिफेंस कमेटी से जुड़ चुके हैं, जो कोई छोटी बात नहीं है। अब तक पुलिस और प्रशासन काम कर रहा था, लेकिन अब डेढ़ लाख वालंटियर्स मिलकर पंजाब को नशा मुक्त करेंगे। इन सभी की ट्रेनिंग हुई है और अब ये अपने पिंड में नशा बेचने वालों की जानकारी देंगे। सारी जानकारी को वीडीसी के लोग एकत्रित करेंगे।

    अरविंद केजरीवाल ने बताया कि वीडीसी के लोगों को एक ऐप दिया जाएगा और सबके फोन में यह ऐप डाला जाएगा। उस ऐप में लोग जानकारी देंगे कि उनके पिंड में कौन नशा बेच रहा है। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। पंजाब सरकार उन्हें कुछ नहीं होने देगी और हम सब मिलकर नशे को दूर करेंगे। लोग उस ऐप में बताएंगे कि नशा कौन बेच रहा है और वह कहां से नशा लाता है। यह सारी मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय में होगी। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि लोग जो जानकारी दे रहे हैं, उस पर कार्रवाई हो रही है या नहीं हो रही है।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऐसा कतई नहीं होने दिया जाएगा कि किसी ने जानकारी दी और वहां लोकल लेवल पर पुलिस वाले ने मिलकर पैसे लेकर आरोपी को छुड़ा लिया। लोकल लेवल पर सेटिंग नहीं होने देंगे। अगर लोगों को यह भी पता है कि प्रशासन या पुलिस से कोई मिला हुआ है, तो उसकी भी जानकारी दें, उसे छोड़ेंगे नहीं। उसको भी पकड़कर जेल में डालेंगे। लोगों की एक-एक जानकारी पर एक्शन लिया जाएगा।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज विलेज डिफेंस कमेटी के जरिए डेढ़ लाख लोगों की टीम तैयार की जा रही है। एक मिस्ड कॉल नंबर जारी किया गया है। पंजाब के 3 करोड़ पंजाबी मिलकर पंजाब को ठीक करेंगे। जो बच्चे और युवा पंजाब को ठीक करना चाहते हैं, सामने आना चाहते हैं और विलेज डिफेंस कमेटी में शामिल होना चाहते हैं, वे इस नंबर पर मिस्ड कॉल दें। पंजाब सरकार की तरफ से कोई आकर उन्हें सारी ट्रेनिंग देगा।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम सब लोग मिलकर रंगला पंजाब बनाएंगे। इन डेढ़ लाख लोगों को हम पिंड दे पहरेदार बोल रहे हैं। जिन-जिन लोगों ने पिंड दे पहरेदार बनना है, वे इस नंबर पर मिस्ड कॉल दें। 13 फरवरी को इन 1.5 लाख पिंड दे पहरेदारों की एक शानदार बड़ी सभा की जाएगी। इसके अलावा, 10 जनवरी से 30 जनवरी के बीच 20 दिनों में पंजाब की हर गली, हर नुक्कड़ और हर पिंड में पदयात्रा निकाली जाएगी और पूरे पंजाब को इस मुहिम में शामिल किया जाएगा।

    अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पंजाब में सबसे ज्यादा नशा पाकिस्तान से आता है। पाकिस्तान के बॉर्डर से ड्रोन आते हैं और ऊपर से पैकेट फेंक जाते हैं। नीचे तस्करों का आदमी पैकेट उठा लेता है और फिर आगे डिलीवर करता है। केंद्र सरकार ने जो एंटी-ड्रोन सिस्टम लगा रखे थे, वे पर्याप्त नहीं थे। हमारी पूरी 550 किलोमीटर की सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है, जिस पर वे सिस्टम कम पड़ रहे थे।

    अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पहली बार पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सरकार के फंड से एंटी-ड्रोन सिस्टम खरीद लिया। हमने इंतजार नहीं किया कि केंद्र कब देगा। केंद्र जब देगा उसका स्वागत है, लेकिन जब तक केंद्र नहीं देता, हम ऐसे ही नहीं बैठे रह सकते और अपने बच्चों को खराब नहीं होने देंगे। पंजाब सरकार ने अपने पैसे से सिस्टम खरीदा है। अब अगर पाकिस्तान कोई ड्रोन भेजता है, तो हम उसे गिरा देते हैं, नशे को आगे बिकने नहीं देते और पंजाब के अंदर पहुंचने नहीं देते हैं।

    अरविंद केजरीवाल ने बताया कि विलेज डिफेंस कमेटी का दूसरा काम यह है कि जो बच्चे नशे में पड़ गए हैं, उनका इलाज भी कराना है। वीडीसी सदस्य अपने गांव में सबकी लिस्ट बनाएंगे। जो बच्चे अभी भी नशा करते हैं, उन्हें जाकर समझाएंगे, उनके साथ बैठेंगे और उन्हें रिहैब सेंटर या ओएसटी सेंटर, जहां ले जाने की जरूरत है, लेकर जाएंगे। जब हमारी सरकार बनी थी, तो इन सेंटर्स का बुरा हाल था, वहां मरीजों को जानवरों की तरह चेन से बांधकर रखा जाता था और कोई जाना नहीं चाहता था।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब सेंटर्स को बहुत शानदार कर दिया गया है। पहले 1500 बेड थे, अब 5000 बेड कर दिए गए हैं। वहां एयर कंडीशन, सीसीटीवी कैमरे, टीवी और अच्छे खाने का इंतजाम कर दिया गया है। अब पहले से बहुत ज्यादा मरीज आने लगे हैं और सबका भरोसा बना है कि अब अच्छा इलाज होता है। विलेज डिफेंस कमेटी के लोग गांव में नशा करने वालों का नशा छुड़ाएंगे, उनका इलाज कराएंगे और अपने गांव को नशा मुक्त करेंगे। हमें पंजाब के लोगों का सहयोग चाहिए। पुलिस और प्रशासन भी अब खूब मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। हम पंजाब के 3 करोड़ लोगों के साथ मिलकर रंगला पंजाब बनाएंगे।

    इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान का फेज-2 एक सामाजिक लड़ाई है। नशा एक सामाजिक समस्या है, जो केवल पुलिस के कहर से नहीं, बल्कि जन-आंदोलन से खत्म होगी। पुलिस तस्करों को पकड़ सकती है, लेकिन जब तक समाज के भीतर से लीकेज बंद नहीं होगी, तब तक यह समस्या जड़ से समाप्त नहीं होगी।

    भगवंत मान ने पंजाब की जनता से अपील करते हुए कहा कि नशा करने वालों को मुजरिम न समझें, बल्कि उन्हें मरीज और पीड़ित मानें। उन्होंने कहा कि अक्सर सामाजिक डर और लोग क्या कहेंगे के कलंक के कारण परिवार बात छुपाते हैं। हमें ऐसे युवाओं को प्यार से समझाकर इलाज और पुनर्वास की दिशा में ले जाना होगा। पंजाब की “आप” सरकार इसमें पूरी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि गलतियां इंसान से ही होती हैं, लेकिन उन्हें सुधारकर मुख्यधारा में लाया जा सकता है।

    भगवंत मान ने विलेज डिफेंस कमेटियों (वीडीसी) की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि गांव के लोगों को सब पता होता है कि कौन नशा बेचता है और कौन इसका सेवन करता है। उन्होंने गांवों में सामुदायिक पहरा लगाने का आह्वान किया, ताकि बाहरी और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि यह मुहिम तभी सफल होगी जब हर नागरिक एक पहरेदार की भूमिका निभाएगा।

    भगवंत मान ने आगे कहा कि वीडीसी एक बहुत बड़ा पुण्य का काम कर रहे हैं। भविष्य में जब इतिहास लिखा जाएगा कि पंजाब ने खुद को नशे के दागों से कैसे मुक्त किया, तो उसमें इन सबका नाम पहरेदारों के तौर पर दर्ज किया जाएगा। उन्होंने एक शेर पढ़ते हुए कहा कि मंजिल के माथे पर उन्हीं के नाम की तख्ती लगती है, जो घर से अपने सफर का नक्शा बनाकर निकलते हैं। आज हम पंजाब के उज्ज्वल भविष्य का नक्शा बनाने आए हैं।

    पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए भगवंत मान ने कहा कि पहले के नेता उपचुनावों और वोटों के लिए नशे के सौदागरों को संरक्षण देते थे। अकाली दल और कांग्रेस के पास पंजाब के लिए कोई विजन नहीं है। वे सिर्फ अपनी सत्ता की बारी का इंतजार कर रहे हैं ताकि फिर से लूट सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं। गुजरात के बंदरगाहों पर टनों नशा पकड़ा जाता है लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं होती, जबकि पंजाब अपने संसाधनों से खरीदे गए एंटी-ड्रोन सिस्टम के जरिए पाकिस्तान से ड्रोन से आ रहे नशे को पकड़ रहा है, फिर भी पंजाब को बदनाम किया जा रहा है।

    भगवंत मान ने “आप” सरकार के आने के बाद नशा तस्करों पर हुई कार्रवाई के सामाजिक प्रभाव का जिक्र करते हुए लड्डू बांटने वाली घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब पुलिस ने नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों और बहुमंजिला इमारतों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की, तो कई जगहों से ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आए जिनमें महिलाएं खुशी में लड्डू बांट रही थीं। लोगों ने राहत की सांस ली कि आखिरकार इन अपराधियों पर कार्रवाई हुई।

    सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भगवंत मान ने बताया कि अभी तक पंजाब में “आप” सरकार बने 4 साल भी नहीं हुए हैं, फिर भी सरकार ने अब तक योग्यता के आधार पर 61,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। यह नौकरियां बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के दी गई हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के बच्चे अब जेईई जैसी कठिन परीक्षाएं पास कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर के सर्वे में पंजाब ने शिक्षा के क्षेत्र में केरल को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया है।

    अंत में भगवंत मान ने विश्वास जताया कि जिस तरह ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के फेज-1 में सफलता मिली, उससे आधे समय में ही फेज-2 के लक्ष्य हासिल कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई पंजाब की जवानी, किसानी और पानी को बचाने के लिए है और सरकार पंजाब के हकों के लिए संसद से लेकर सड़क तक हर जगह आवाज उठाएगी।

    युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के दूसरे चरण की खास बातें

    – इस मिशन का पहला चरण फरवरी 2025 में शुरू हुआ था।अब यह अभियान अपने निर्णायक और अहम चरण में प्रवेश कर चुका है।
    – दूसरे चरण के अंतर्गत बुधवार को दोआबा की धरती से “पिंडां दे पहरेदार मुहिम” की शुरुआत की जा रही है।
    – इस अभियान के तहत 10 से 25 जनवरी तक 15,000 गांवों और वार्डों में पदयात्राएं निकाली जाएंगी।
    – पंजाब के लोगों को नशों के खिलाफ लड़ाई में अपने गांवों के स्वयं पहरेदार बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
    – अभियान से जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल नंबर भी लॉन्च किया गया है।
    – पंजीकरण करने वालों से मुख्यमंत्री की टीम स्वयं संपर्क करेगी और उन्हें नशा विरोधी गतिविधियों से जोड़ेगी।
    – ग्राम रक्षा समितियों के सदस्यों के लिए ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ मोबाइल एप लॉन्च किया गया है।
    – इस एप के माध्यम से नशा गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा की जा सकेगी।
    – जानकारी देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
    – नशा मुक्ति यात्रा की निरंतरता में जमीनी स्तर पर अभियान मजबूत करने के लिए ग्राम रक्षा समितियों का गठन किया गया।
    – मात्र तीन महीनों में 1.5 लाख स्वयंसेवकों ने इन समितियों से जुड़कर अपने गांवों को नशामुक्त बनाने की शपथ ली।
    – इससे पूरे राज्य में नशा नेटवर्क के खिलाफ जन-आंदोलन खड़ा हुआ।
    – 6–7 नवंबर 2025 तक 50,000 से अधिक सदस्यों को विधानसभा क्षेत्र स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया।
    – सदस्यों की भूमिका और जिम्मेदारियां स्पष्ट की गईं। बेहतर समन्वय और सूचना साझा करने के लिए रिपोर्टिंग प्रोटोकॉल तय किए गए।
    – सदस्यों को पहचान पत्र वितरित किए गए, जिससे उनकी विश्वसनीयता और जवाबदेही तय हुई।
    – नशा मुक्ति यात्रा के तहत 15,000 से अधिक गांवों को कवर किया गया।
    – लोगों को नशों की बुराइयों के प्रति जागरूक किया गया।
    – गांवों ने अपने क्षेत्र में नशा तस्करी न होने देने की शपथ ली।
    – सामाजिक रूप से अलग-थलग लोग भी अभियान से जुड़कर सक्रिय भागीदार बने।
    – पंजाब को नशामुक्त बनाने की बहुआयामी रणनीति, नशे की सप्लाई लाइन तोड़ी गई।
    – नशा कारोबार से जुड़े बड़े तस्करों को जेल भेजा गया। नशा पीड़ितों का इलाज और पुनर्वास किया गया।
    – नशा तस्करों की संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई।
    – 1 मार्च से 31 दिसंबर 2025 तक की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत 29,352 केस दर्ज।
    – 39,981 नशा तस्कर गिरफ्तार, 1,849 किलोग्राम हेरोइन बरामद, 28 टन पोस्ता भूसा जब्त, 15.25 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद।
    – 358 बड़े तस्कर (2 किलो से अधिक हेरोइन मामलों में) गिरफ्तार।
    – अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 490 ड्रोन गतिविधियां पकड़ी गईं, 252 ड्रोन बरामद।
    – राज्य सरकार द्वारा 299 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त।
    – अदालतों में 6,040 एनडीपीएस मामलों की सुनवाई, 5,317 में सजा – 88 फीसद दोषसिद्धि दर।
    – मार्च से दिसंबर 2025 के बीच 50,433 जागरूकता बैठकें आयोजित।

    नशा उपचार सुविधाओं का विस्तार

    547 ओओएटी क्लीनिकों में 10.48 लाख से अधिक मरीज पंजीकृत।
    – नशा उपचार और पुनर्वास के लिए 5,000 से अधिक बेड उपलब्ध।
    – सभी सेवाएं पूरी तरह मुफ्त, निजी इलाज का खर्च भी सरकार वहन कर रही है।

    डि-एडिक्शन और पुनर्वास केंद्रों का विवरण

    – 36 सरकारी डि-एडिक्शन सेंटर।
    – 19 सरकारी पुनर्वास केंद्र।
    – 143 निजी डि-एडिक्शन सेंटर।
    – 72 निजी पुनर्वास केंद्र।
    – 55 पैनल में शामिल पुनर्वास केंद्र।
    – 44 नर्सिंग कॉलेज और 11 मेडिकल कॉलेज।

    डीडीआरपी पोर्टल

    – रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए डीडीआरपी पोर्टल तैयार किया गया।
    – सुरक्षित रिकॉर्ड-कीपिंग और आधार-आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन की सुविधा।

    सरकारी केंद्रों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी

    सरकारी डि-एडिक्शन सेंटर, अगस्त 2025: 962 से 2,674 (177 फीसद वृद्धि)।
    – सितंबर 2025: 632 से 2,756 (336 फीसद वृद्धि)।

    सरकारी पुनर्वास केंद्र

    – अगस्त 2025: 254 से 888 (249 फीसद वृद्धि)।
    – सितंबर 2025: 275 से 804 (192 फीसद से अधिक वृद्धि)।

    क्लीनिकों में मरीजों की बढ़ती संख्या

    – सितंबर 2025 में 27.64 लाख मासिक विजिट, पिछले वर्ष की तुलना में 6.56 फीसद वृद्धि।
    – एम्स दिल्ली में 24 मनोवैज्ञानिक मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित।
    – 1,000 से अधिक मेडिकल अधिकारी प्रशिक्षित।
    – 180 मनोवैज्ञानिकों की भर्ती प्रक्रिया जारी।
    – 5 मेडिकल कॉलेज क्लस्टर रिसोर्स सेंटर घोषित।

    पुनर्वास और रोजगार के लिए साझेदारी

    – सन फाउंडेशन के साथ समझौता।
    – नशा मुक्त हो चुके मरीजों को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और समाज में पुनर्वास के अवसर दिए जाएंगे।
    –

    Dainik State Desk
    • Website

    Keep Reading

    Jalandhar-Pathankot Highway: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मां और मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत; कार के उड़े परखच्चे

    Punjab Data Privacy Row: पंजाब सरकार पर लोगों का पर्सनल डेटा जुटाने का आरोप, सुखपाल खैहरा ने PM मोदी से की दखल की मांग

    Punjab Weather Update: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी; जानें आपके शहर का हाल

    Chandigarh-Himachal Connectivity: चंडीगढ़ से हिमाचल जाना होगा और भी आसान, फोर-लेन हाईवे से घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा

    Gold Rate Today: सोने के दाम में रिकॉर्ड उछाल, ₹1.60 लाख के पार निकला गोल्ड; जानें 4 फरवरी का ताजा भाव

    Vigilance Bureau Action: विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रेंट कलेक्टर और चपरासी रंगे हाथों गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Follow Us
    • Facebook
    • Instagram
    • Telegram
    • WhatsApp
    • Twitter
    • YouTube

    Recent News

    National Casino Mobile Sessions: How Short, Repeated Visits Shape Real Play

    November 10, 2026

    Zahlungsmethoden für Sportwetten ohne Lugans im Vergleich

    November 8, 2026

    Goldenbet Casino Built Around Player Safeguards

    November 5, 2026

    Spinaud Casino: Features, Limits and Player Suitability

    November 5, 2026
    Latest Posts
    Advertisement
    Demo
    © 2026 Dainik State. Designed by Launching Press.
    • Dainik State
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.