अपर थानाध्यक्ष के बयान पर FIR, दरोगा से लेकर ड्राइवर और चौकीदार के बेटे तक घेरे में, विभाग में मचा हड़कंप
वैशाली | बिग ब्रेकिंग जिस थाने से अपराध पर लगाम लगनी चाहिए, वहीं अगर सबूत और जब्त माल ही गायब हो जाए, तो सवाल लाजिमी है। वैशाली जिले के लालगंज थाना से जुड़ा एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोना-चांदी, 15 लाख रुपये नकद और अन्य सामान के गबन के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई है। लालगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष के लिखित बयान पर निवर्तमान थानाध्यक्ष संतोष कुमार समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। FIR में दरोगा सुमन जी झा, थाना गाड़ी पर संविदा पर बहाल दो चालक, थानाध्यक्ष का निजी चालक और एक चौकीदार के पुत्र का नाम भी शामिल है।
सूत्रों के मुताबिक, यह मामला थाने में जब्त किए गए कीमती सामान और नकदी से जुड़ा है, जिसकी निगरानी और सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की थी। लेकिन जांच के दौरान जब माल का मिलान किया गया, तो सोना-चांदी और करीब 15 लाख रुपये नकद गायब पाए गए।
मामला उजागर होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि—
जब मालखाने में रखा सामान सुरक्षित नहीं,
तो आम लोगों का भरोसा कैसे कायम रहेगा?
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विभागीय और आपराधिक जांच में जुट गई है। यह भी खंगाला जा रहा है कि गबन एकल स्तर पर हुआ या संगठित तरीके से।
Breaking
- Koderma Kidnapping Case: 24 घंटे में बालक बरामद, शादी के दबाव के लिए रची गई थी साजिश
- एक खाते में छुपा साइबर खेल : रामगढ़ से चला ठगी का जाल, 274 शिकायतों के बाद 4 गिरफ्तार
- Bihar breking: खगड़िया हादसा : ट्रक–ऑटो टक्कर में दंपति समेत 3 की मौत, CISF जवान भी शामिल
- हेसला पंचायत में 222 एकड़ का रहस्य : NTPC – JIADA के नाम पर बिना दस्तावेज बेदखली से हड़कंप
- Ranchi Murder Case: बेटी ने रची मां की हत्या, Doranda से 3 गिरफ्तार, कब्रिस्तान से निकला शव
- धनबाद में ‘मेजर’ रिमांड पर: प्रिंस खान गैंग के सफेदपोश कनेक्शन का होगा बड़ा खुलासा?
- Chaibasa Encounter News: सारंडा जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़, 5000 जवानों ने घेरा
- Garhwa Wedding Murder: चश्मा को लेकर विवाद में युवक की हत्या, Barati ने पीट-पीटकर ली जान | Jharkhand News
Friday, May 1
