दाखिल-खारिज के नाम पर रिश्वतखोरी: शिवहर में SVU का जाल, 10 हजार लेते रंगे हाथ राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार
शिवहर में रिश्वत का खेल बेनकाब, SVU ने राजस्व कर्मचारी को दबोचा
शिवहर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बार फिर यह साबित कर दिया कि रिश्वतखोरी अब छिप नहीं सकती।
दिनांक 05 जनवरी 2026 को पटना से आई SVU की टीम ने पुरनहिया प्रखंड में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी रामकृत महतो को दाखिल-खारिज के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, जमीन से संबंधित एक सामान्य प्रक्रिया को पास कराने के नाम पर कर्मचारी द्वारा घूस की मांग की जा रही थी। पीड़ित की शिकायत के बाद SVU ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया और शाम करीब 6:30 बजे जैसे ही पैसे का लेन-देन हुआ, टीम ने तुरंत दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया।
👮♂️ ऑपरेशन की कमान किनके हाथ?
इस ट्रैप कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार वर्माने किया। SVU के अन्य अधिकारी एवं कर्मियों के साथ एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया था, जिसने पूरी कार्रवाई को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया।
⚖️ आगे की कार्रवाई
SVU आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस तरह की वसूली पहले भी की गई है? इसमें कोई और कर्मचारी शामिल तो नहीं?

