कोयल नदी पुल में दरार से रेल यातायात प्रभावित: रांची–नई दिल्ली राजधानी का रूट बदला, कई ट्रेनें रद्द
नए साल की शुरुआत में ही रेल यात्रियों को झटका लगा है।
कोयल नदी पर बने एक अहम पुल में आई दरार ने रांची रेल मंडल की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। हालात ऐसे बने कि राजधानी एक्सप्रेस को भी अपना रास्ता बदलना पड़ा, जबकि रोज़ सफर करने वाले यात्रियों की मेमू ट्रेनें बीच रास्ते में ही थम गईं।रांची रेल मंडल के अंतर्गत रांची–लोहरदगा–टोरी रेलखंड पर नागजुआ और लोहरदगा स्टेशन के बीच स्थित कोयल नदी के पुल संख्या 115 में दरार आ जाने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। पुल के पिलर संख्या चार और पांच के बीच दरार पाए जाने के बाद रेलवे प्रशासन ने एहतियातन कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है, जबकि कुछ ट्रेनों को रद्द एवं आंशिक रूप से संचालित किया जा रहा है।
🚆 राजधानी एक्सप्रेस का बदला रूट
ट्रेन संख्या 12453 रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस दिनांक 04 जनवरी 2026 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय
रांची–टाटीसिलवे–मेसरा–बरकाकाना–टोरी होकर चलेगी।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन का टोरी स्टेशन पर ठहराव भी दिया गया है।
❌ ये ट्रेनें रद्द रहेंगी
18635 रांची–सासाराम एक्सप्रेस
➤ 05 से 07 जनवरी 2026 तक रांची से रद्द
18636 सासाराम–रांची एक्सप्रेस
➤ 06 से 08 जनवरी 2026 तक सासाराम से रद्द
🚉 मेमू ट्रेनों का आंशिक संचालन
कोयल नदी पुल की मरम्मत अवधि के दौरान कई मेमू ट्रेनों का परिचालन नागजुआ स्टेशन तक सीमित कर दिया गया है।
इस दौरान नागजुआ–लोहरदगा और नागजुआ–टोरी रेलखंड पर मेमू सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
⚠️ यात्रियों के लिए अहम सूचना
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।
पुल की तकनीकी जांच और मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही सामान्य परिचालन बहाल किया जाएगा।
